Bhagalpur News:भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता शहनवाज हुसैन पहुंचे भागलपुर, कार्यकर्त्ताओं से की एनडीए प्रत्याशी को जिताने की अपील



ग्राम समाचार, भागलपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन का रविवार को भागलपुर आगमन पर कार्यकर्ताओं के द्वारा गनगनीया चौक पर भागलपुर के जिला अध्यक्ष रोहित पांडे के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ भव्य स्वागत किया गया। उसके बाद सुल्तानगंज में महिला मोर्चा के द्वारा आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया। उसके उपरांत प्रत्येक चौक चौराहे पर दर्जनों कार्यकर्ताओं के द्वारा अपने प्रिय नेता को देखने के लिए कार्यकर्ताओं की भीड़ सड़क पर उमड़ पड़ी। यहां सेउसके्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन का काफिला भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पहुंचे। राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन पत्रकार वार्ता हुआ जिसमें उन्होंने बताया कि बिहार विधानसभा चुनाव में लोकसभा चुनाव की तरह ही यहां की जनता ज्यादा से ज्यादा सीट पर एनडीए के प्रत्याशियों को जीता कर सदन भेजने का कार्य करेगी। भागलपुर हवाई जहाज उड़ने के ऊपर उन्होंने कहा कि यहां का एयरपोर्ट छोटे प्लेन के लिए उपयुक्त है। लेकिन भागलपुर को जरूरत है यहां से बड़े-बड़े विमान उड़े। यहां से आदमी विदेश तक की यात्रा करें। इसके लिए प्रयासरत हैं। अभी मोदी जी ने भागलपुर को विक्रमशिला पुल के समानांतर पुल देने का जो काम किया है। इसके साथ ही कल कोसी पर फूल के साथ मिसिंग लिंक रोड का भी शिलान्यास होगा। यह दोनों शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए हैं। यहां की जनता जिसे भी एनडीए के तरफ से टिकट दिया जाएगा उसे भारी मतों से विजयी बनाकर सदन भेजा जाएगा। संचालन जिला उपाध्यक्ष संतोष कुमार ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रोहित पांडे ने की और धन्यवाद ज्ञापन महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्वेता सिंह ने की। इस अवसर पर हरिवंश मनीष सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष नभय चौधरी नरेश चंद्र मिश्र, पवन मिश्रा, कन्हाई मंडल, दिलीप निराला, जिला मीडिया प्रभारी इंदु भूषण झा, अभिनव कुमार देवव्रत घोष, संजीव कुमार, बंटी यादव, मृणाल शेखर, आलोक सिंह बंटू, सुमन भारती, सतीश कुमार उर्फ कन्हैया झा, रोशन सिंह, माला सिंह, पूनम सिंह, कुमकुम देवी, शबाना आजमी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें