Sahibganj News;साहिबगंज महाविद्यालय कर्मियों व स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर की सफाई कर गंदगी मुक्त भारत अभियान चलाया!

ग्राम समाचार, साहिबगंज। भारत के  प्रधानमंत्री के आह्वान पर"गंदगी मुक्त भारत अभियान" के तहत भारत सरकार के युवा एवं खेलकूद विभाग, राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा पूरे देश मे 08 अगस्त से 15 अगस्त तक गंदगी मुक्त भारत अभियान का आयोजन किया जा रहा है।जिसके तहत साहिबगंज महाविद्यालय में आज प्राचार्या डॉ विनोद कुमार की अध्यक्षता में महाविद्यालय कर्मियों व राष्ट्रीय  सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर की सफाई कर गंदगी मुक्त भारत अभियान     का आयोजन किया।
                        इस अवसर पर प्राचार्य डॉ कुमार ने कहा कि गंदगी मुक्त भारत से तात्पर्य है कि  हम स्वभाव व आचरण से स्वच्छता अपनाए।महाविद्यालय के सभी  विभागों को स्वच्छ एवं सूंदर बनाये, जिस महाविद्यालय  में हम पढ़ते हैं, उसे साफ -सुथरा रखना हम सभी की स्वाभाविक जिम्मेदारी है।वहीं कार्यक्रम में उपस्थित एन एस एस के डॉ रणजीत सिंह ने बताया कि महाविद्यालय  के सभी परिसरों को स्वच्छ रखने की योजना बनायी जा रही है एवं गंदगी मुक्त भारत अभियान को सार्थक बनाने के लिए सकारात्मक पहल किया जा रहा है। 
                        आज आयोजित इस कार्यक्रम को शारारिक दूरी का पालन करते हुए किया गया साथ ही कोबिड 19 के  संकट में सरकार व शासन के नियमों का पालन करते हुए  74वें स्वतंत्रता दिवस उत्सव मनाया जाने की बात कही गयी।
                         आज के कार्यक्रम में डॉ धुर्व ज्याति सिंह,डॉ अजय कांत,डॉ प्रमोद कुमार,डॉ सिदाम सिंह मुंडा,डॉ अनूप साह,प्रकाश रंजन,अभिषेक कुमार,अजय झा,अमित कुमार,करुणेश कुमार,उज्जवल कुमार,मोहित कुमार,रोशन कुमार,जीनत सबा,निकहत यास्मीन आदि महाविद्यालय कर्मियों व स्वयं सेवकों ने भाग लिया।
Share on Google Plus

Editor - Gram smachar, sahibganj

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें