,Sahibganj News:74वें स्वतंत्रता दिवस का जिले में जश्न, उपायुक्त ने सिद्धो कान्हो स्टेडियम में फहराया झंडा!

ग्राम समाचार, साहिबगंज।आज भारत के 74 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यक्रम स्थल सिद्धो कान्हो स्टेडियम साहिबगंज में उपायुक्त चित्तरंजन कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।इससे पूर्व उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने स्टेडियम में स्थित वीर शहीद सिद्धो कान्हो की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।स्वतंत्रता दिवस के दौरान कमांडर महेश चौधरी के नेतृत्व में जैप 9 के प्लाटून,जिला पुलिस बल के महिला और पुरूष प्लाटून, गृह रक्षा वाहिनि प्लाटून ने परेड का शानदार प्रदर्शन किया।
                    इस अवसर पर उपायुक्त श्री कुमार ने कहा कि साहिबगंज वीरों की धरती है।यहाँ देश की स्वाधीनता के मार्ग दिखाने वाले सिद्धो कान्हो और चांद भैरव जैसे बीर सपूत पैदा हुए हैं।भारत देश के लिए साहिबगंज की धरती वीरों को पैदा करती है,इसका जीता जागता उदाहरण हाल के दिनों में देश के लिए शहीद हुए यहाँ की मिट्टी के लाल मुन्ना यादव, कुंदन कुमार ओझा और कुलदीप उराँव है,उन्होंने इन शहीदों को सम्मानपूर्वक सलाम किया।
                उपायुक्त ने कहा कि कोविद-19 वैश्विक महामारी का रूप धारण कर चुका है।इसे रोकने के लिए जिला प्रशासन सजग है और इसी का परिणाम है कि कोरोना संक्रमण मामलों में साहिबगंज राज्यभर में न्यूनतम05 जिलों में शामिल हैं।इसके लिए उन्होंने स्वास्थ्य सहिया, आंगनबाड़ी सेविका, ए एन एम,पुलिस,प्रशासनडॉक्टर,अधिकारियों तथा कर्मचारियों को धन्यवाद दिया।उन्होंने कहा कि जिले में अबतक कोरोना के 422 मामले चिन्हित हुए है जिसमे से 240 सक्रिय मामले है तथा177 लोग स्वास्थ्य होकर घर जा चुके हैं।उन्होंने कहा कि लॉक डाउन के दौरान विभिन्न प्रदेशों से 33000 प्रवासी श्रमिकों को वापस लाया गया।एवं अधिकांश श्रमिकों को मनरेगा योजना में जॉब कार्ड बनाकर जिला प्रशासन द्वारा रोजगार दिया जा रहा है।
                       उपायुक्त श्री कुमार ने कहा कि बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत528.48एकड़ भूमि पर वृक्षारोपण किया जा रहा है।स्वच्छ भारत मिशन के तहत42034 शौचालयों का निर्माण किया जाएगा जिसमे से10000 शौचालय का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है।उन्होंने कहा कि जल्द  ही साहिबगंज मनिहारी गंगा पुल निर्माण कार्य प्रारंभ होगा।जिससे जिले के विकास के साथ साथ युवाओं को रोजगार भी मिलेगा।उन्होंने कहा कि मिर्जाचौकी से फरक्का सीमा तक NH-80मार्ग चौड़ीकरण हेतु भू अर्जन का कार्य जारी है,इसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा।साहिबगंज वासियों को 4-लेन रोड की सौगात मिलेगी।
                         राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत196113 कार्डधारी आच्छादित है जिन्हें प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत प्रति सदस्य 5किलो चावल,01 किलो चनादाल, नवम्बर माह तक निःशुल्क वितरण किया जाएगा।स्वतंत्रता दिवस के इस अवसर पर उपायुक्त ने स्वतंत्रता सेनानी के आश्रित भरत किस्कू धोबडीहा बरहेट को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया ।कोविद19 के दौरान कोरोना वारियर्स के रूप में कार्य करने वाले स्वास्थ्य विभाग के 08 ,जिला समाज कल्याण विभाग के 02 को भी सम्मानित किया गया।सम्मानित होने वालों में डॉ संजय, डॉ राजेश कुमार, ए एन एम शीलवंती सोरेन,MPW मुरारी गोंड, DDM मो टॉशिफ अहमद,लैब टेक्नीशियन मो.शाहबाज आलम,चालक मंगल माल्टो,सफाई कर्मी दिलीप हरिजन,आंगनबाड़ी सेविका सकरोगढ़ कश्मीरा आनंद,दुर्गा टोला बरहरवा बेबी रजवार शामिल है।
                           स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीशश्री गोपाल राय, प्रधान न्यायाधीश(कुटुंब न्यायालय)श्री प्रकाश दुबे,पुलिस अधीक्षक अनुरंजन किस्पोट्टा,उपविकास आयुक्त प्रभात कुमार,अपर समाहर्ता अनुज प्रसाद,अनुमंडल पदाधिकारी पंकज कुमार सहित अनेकों गणमान्यगण कार्यक्रम में उपस्थित थे।
                               वहीं दूसरी ओर शहर के बाटा चौक स्थित कार्यालय में राजमहल विधायक अनंत ओझा ने अपने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ कार्यालय पर ध्वजारोहण किया, और राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।
राष्ट्रीय जनता दल के जिलाध्यक्ष सत्यनारायण यादव ने भी अपने समर्थकों के साथ अपने पार्टी कार्यालय पर ध्वजारोहण किया,और राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।74वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर  पर कोविद19 संक्रमण के खतरे को देखते हुए सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा जारी निदेशानुसार साहिबगंज जिले के सभी प्रखण्ड कार्यालयों, नगर परिषद कार्यालय, प्रखण्ड संसाधन केंद्रों, विभिन्न पार्टी कार्यालयों सहित सभी विद्यालयों में भी विद्यालयों के प्रधान द्वारा मास्क, सामाजिक शारीरिक दूरी अपनाते हुए राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।
                     
Share on Google Plus

Editor - Gram smachar, sahibganj

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें