Rewari News : बीजेपी जिलाध्यक्ष हुकमचंद यादव का व्यवसायिक प्रकोष्ठ और युवा मोर्चा ने किया जोरदार स्वागत



भारतीय जनता पार्टी में जिलाध्यक्षो की नियुक्ति के बाद उनके स्वागत करने का सिलसिला जारी है। रेवाड़ी में जहाँ पिछले सप्ताह बीजेपी पार्टी कार्यालय में नव नियुक्त जिलाध्यक्ष हुकम चंद यादव का जोरदार स्वागत और अभिनन्दन किया गया वही अब अलग-अलग मोर्चा और प्रकोष्ठ द्वारा भी जिलाध्यक्षो के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार को भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ और युवा मोर्चा के द्वारा भाजपा के जिलाध्यक्ष हुकम चंद का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। रेवाड़ी की नयी अनाज मंडी स्थित भाजपा व्यावसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक दीपक मंगला के प्रतिष्ठान पर स्वागत एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे नयी अनाज मंडी व्यापार मंडल और दीपक मंगला की ओर से नव नियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष हुकमचंद यादव का अध्यक्ष बनने पर जोरदार स्वागत किया गया। यहाँ व्यापार मंडल की ओर से हुकमचंद को फूलमाला और पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया। नयी अनाज मंडी व्यापार मंडल के साथ कंपनी बाग वेलफेयर एसोसिएशन, पंजाबी समाज, शिव रामलीला समिति, दिव्य ज्योति जाग्रति के साथ कई संस्थाओ के प्रधान ने नव नियुक्त जिलाध्यक्ष हुकमचंद यादव का स्वागत किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष हुकमचंद ने कार्यकर्ताओ द्वारा दिए गए इस सम्मान पर उनका आभार जताया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने नयी अनाज मंडी की ग्रीन बेल्ट में दीपक मंगला द्वारा अपने खर्चे पर बनाये गए पार्क का रिब्बन काटकर उद्घाटन किया और पार्क में पौधारोपण भी किया गया। कोरोना महामारी के चलते कार्यक्रम में मास्क और सेनेटाइजर के साथ सोसल डिस्टेंस का विशेष ध्यान रखा गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष हुकमचंद ने सम्बोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसा संगठन है जिसमे बूथ स्तर के कार्यकर्त्ता की भी उतनी ही अहमियत है जितना कि केंद्रीय स्तर के कार्यकर्त्ता की। संगठन में कोई पद नहीं बल्कि दायित्व होता है इसलिए उन्हें जो दायित्व मिला है उसे वे पूरी निष्ठा ईमानदारी के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर के कार्यकर्ताओ से लेकर केंद्रीय स्तर के कार्यकर्ताओ तक सभी को साथ लेकर चलेंगे और पार्टी को और मजबूत करने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन में यदि किसी कार्यकर्त्ता को कोई शिकायत या समस्या है तो वे कभी भी उनसे मिल सकते है उनकी समस्याओ का समाधान अवश्य करवाया जायेगा। इस अवसर पर उनके साथ बाल कल्याण परिषद् की उपाध्यक्षा परिषा शर्मा, ब्लॉक समिति बावल के चेयरमैन वीरेंदर सिंह छीलर, अनाज मंडी व्यापार मंडल के प्रधान राधेश्याम मित्तल, राजेंद्र सिंघल, पंजाबी बिरादरी के प्रधान प्रेम नाथ गेरा, भूपेंद्र गुप्ता, अतुल शर्मा, रोशन लाल, सुंदरलाल बिठवाना, अशोक मुद्गिल, अमित यादव, निखिल मंगला, रोहन मंगला, अमित कुमार, बलजीत पार्षद, धीरज जांगिड़, बीर सिंह छावड़ी, रामसिंह छावड़ी, जिला पार्षद नीतू चौधरी, महिला मोर्चा से दीपा भारद्वाज, हेमलता तंवर, जयमाला कौशिक समेत बड़ी संख्या में बीजेपी के कार्यकर्त्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें