Rewari News : कोविड-19 हेल्थ बुलेटिन : 29 अगस्त : शनिवार को 110 कोविड पॉजिटिव नए मिले, 78 हुए ठीक

रेवाड़ी, 29 अगस्त। जिलाधीश यशेन्द्र सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 41581 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 3437 कोविड-पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 2918 नागरिक कोविड संक्रमण से ठीक हुए हैं और अब तक 22 मरीजों की मौत हुई है। अब जिले में कोविड पॉजिटिव के 497 एक्टिव केस रह गए हैं तथा 37553 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है तथा शेष 591 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है।

जिलाभर में 28 नागरिक क्वारंटीन किए गए हैं, जो विदेश व देश के अन्य हिस्सों से यात्रा करके आए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में कोविड पॉजिटिव के कुल 497 एक्टिव केस हैं, इनमें 25 विभिन्न अस्पतालों में व 34 जिला कोविड केयर सैंटर में एडमिट हैं, जबकि 438 कोविड मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं।

सीएमओ रेवाड़ी द्वारा जारी मैडिकल हैल्थ बुलेटिन के अनुसार शनिवार को जिले से संबंधित 110 नए कॉविड पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें से 44 रेवाड़ी शहर, 13 बावल, 8 खेड़ा आलमपुर, 7 बीकानेर, 5-5 धारूहेड़ा व आसलवास, 4 जैतड़ावास,  3-3 ततारपुर खालसा व गुजरवास, 2-2 टांकडी, अलालपुर व लिसान तथा एक-एक केस जाटूसाना, खंडोडा, मामड़िया आसमपुर, नांगल शाहबाजपुर, पातुहेड़ा, रत्तनथल, जाहिदपुर, गोकलगढ़, गुजर घटाल, मुरलीपुर, बव्वा  व ततारपुर इस्तमुरार से संबंधित हैं। शनिवार को जिले से संबंधित 78 कॉविड पॉजिटिव नागरिक ठीक हुए हैं, जिनमें से 48 रेवाड़ी शहर, 8 धारूहेड़ा, 4 बावल, 3 सुर्खपुर, 2-2 लिसान, मीरपुर व बालधन कलां, तथा एक-एक चिल्हड़, चिरहाड़ा, फतेहपुरी, जलियावास, कोसली, पाली, पुंसिका,  रुध व किसनगढ़ बालावास से संबंधित हैं।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें