Pathargama News: महिला मंडल की दीदी को जैविक खेती का एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया

ग्राम समाचार, पथरगामा:-  प्रखंड अंतर्गत गुरुवार को ग्राम पंचायत चिलकारा गोविन्द में महिला मंडल दीदी को जैविक खेती के बारे में एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। पंचायत सचिवालय में खेती बारी की समीक्षा बैठक में जैविक विधि से खेती करने पर चर्चा की गई जिसमें जैविक खाद जैविक दवाई वेस्ट डी कंपोजर, नीमा सत्र और नीम तेल से उत्तम खेती करने के विषय पर भी प्रशिक्षण दिया गया वहीं पूर्व में प्रदान संस्था के द्वारा भी उन्नत खेती के लिए जैविक खाद दवाई के इस्तेमाल के लिए सुझाव दिया गया था इस वर्ष में प्रदान संस्था की ओर से लगभग 2000 किसानों को जैविक तरीके से खेती ही करवाया जा रहा है जैविक खेती करने से रासायनिक कीड़े मकोड़े से वंचित खेती होने पर हो रहे बीमारी से लोग बच पाएंगे इस जैविक खेती एवं वातावरण शुद्ध के लिए भी प्रदान संस्था के द्वारा जगह जगह पर वृक्षारोपण कराया जा रहा है| वही महिला मंडल दीदी को अग्रसर कर अच्छी खेती एवं वृक्षारोपण के लिए बताया जा रहा है| प्रशिक्षण  भोलू वेनल मास्टर ट्रेनर प्रदीप कुमार के द्वारा दिया गया| प्रशिक्षण में महिला मंडल के कंचन कुमारी, सुशीला देवी, रोमा देवी, रीना देवी, ललिता देवी, सोनी देवी, गुड़िया देवी मौजूद थे। 

-:अमन राज, पथरगामा:-

Share on Google Plus

Editor - भुपेन्द्र कुमार चौबे

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें