Pakur News: नव पदस्थापित पाकुड़ बीडीओ ने किया योगदान
ग्राम समाचार, पाकुड़। मंगलवार को नव पदस्थापित प्रखंड विकास पदाधिकारी पाकुड़ मो. शफीक आलम ने योगदान किया। वह इससे पूर्व कोडरमा जिले में जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी के दायित्वों का निष्पादन कर रहे थे। पिछले दिनों राज्य के कार्मिक विभाग ने प्रखंड विकास पदाधिकारियों का स्थानांतरण किया था। जिसमें तत्कालीन पाकुड़ प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष प्रजापति का स्थानांतरण अन्यत्र कर दिया था। योगदान के बाद नव पदस्थापित बीडीओ मो. शफीक आलम ने कहा कि वरीय पदाधिकारियों के दिशा निर्देश में सरकार की योजनाओं को पारदर्शिता के साथ धरातल पर उतारना उनकी प्राथमिकता है। अहर्ता रखने वाले लाभुकों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के मिलेगा।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें