ग्राम समाचार, बिक्की भगत पाकुड़
Pakur News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि मानयी एवं प्रवासी मजदूरों के बीच राशन का वितरण किया
ग्राम समाचार, पाकुड़। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व और पाकुड़ ज़िलाध्यक्ष बलराम दुबे के निर्देशानुसार रविवार को भारतीय जनता पार्टी को एक नई स्फूर्तिमान दिशा देकर भाजपा को इतनी उँचाइयों तक पहुंचाने वाले युगद्रष्टा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक, अंत्योदय के संदेश वाहक , भारतवर्ष के महान नायक , भारत रत्न देश के पुर्व प्रधानमंत्री श्रधेय स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्य तिथि पर पाकुड़ नगर के 39 बूथों पर पाकुड़ नगर की प्रभारी श्रीमति मीरा प्रवीण सिंह की स्वर्गीय वाजपेयी जी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनको भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।इस अवसर पर कुछ प्रवासी मज़दूरों के सम्मान में उन्हें चावल, दाल, आलू, प्जाज, सरसों तेल, सोयाबीन, नमक के पैकेट सौंपे गये।भाजपा के जिला अध्यक्ष श्री बलराम दुबे स्वयं कई बूथों पर उपस्थित थे।प्रत्येक बूथ पर कार्येक्रम आयोजित किया गया।इस कार्येक्रम मे पूर्व महामंत्री अनुग्रहित प्रशाद साह,मोदी अगेन के प्रदेश महामंत्री धर्मेन्द्र सिंह , दिलीप सिंह,निर्मल दास,पंकज कुमार साह,अशीम मंडल ,युवा नेता पिंटू यादव ,सोहन मंडल वाड् पार्षद अशोक प्रशाद ,पिंका पटेल ,रविशंकर झा,महादेव घोष,विक्रम पांडे,श्रीमति अम्बिका राय चोधरी, हिसाबी राय, सोहन मंडल, साधना ओझा,पार्वती देवी,विक्रम रजक,निर्मल चोरसिया,गणेश रजक, आनंद मंडल, सबरी पाल, शिखा देवी, मनोरम देवी, प्राची चौधरी एवं कई कार्येकर्ता उपस्थित थे।कोविड 19 का संक्रमण काफी तेजी से फैल रहा है इस लिए ख्याल रखते हुए सभी कार्यक्रमों में मास्क और सोसल डिस्टेंसिंग का पूर्णतः पालन भाजपा कार्येकर्ताओ ने किया।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें