Pakur News: भाजपा नेता हिसाबी राय ने नए उपराज्यपाल मनोज सिन्हा जी को बधाई एवं शुभकामना दिया।

ग्राम समाचार, पाकुड़। भारतीय जनता पार्टी के  वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री को श्री मनोज सिन्हा जी  को जम्मू-कश्मीर का नया उपराज्यपाल बनाया गया है।भाजपा नेता  हिसाबी राय ने नए उपराज्यपाल  श्री मनोज सिन्हा जी को बधाई एवं शुभकामना दिया है। कि जिस प्रकार उन्होंने संगठन एवं सरकार मे  विभिन्न दायित्वों का निर्वहन सफलतापूर्वक किया,उसी प्रकार वे  जम्मू-कश्मीर के नए उप राज्यपाल  के रूप में नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे। जम्मू कश्मीर में तत्कालीन उप राज्यपाल  श्री गिरीश चंद्र मुर्मू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। श्री मुर्मू ने ऐसे वक्त में इस्तीफ दिया जब कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के एक साल पूरे हुए थे। अनुच्छेद 370 हटाए जाने के साथ राज्य को जम्मू कश्मीर और लद्दाख के रूप में दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांटा गया था। श्री मुर्मू ने  21 अक्टूबर 2019 को उप राज्यपाल के पद पर शपथ ली थी।श्री मुर्मू के शासन में काल में कश्मीर शांति, स्थिरता और विकास की ओर तेजी से बढ़ा है।राज्य में आतंकवाद पत्थरबाजी की घटनाओं में भारी कमी आई है। विकास पुरुष के रूप में मशहूर श्री  मनोज सिन्हा तीन बार लोकसभा के सांसद रह चुके हैं। इससे पहले वह संचार राज्यमंत्री टेलीकॉम मंत्री के साथ-साथ रेल राज्य मंत्री के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। श्री मनोज सिन्हा सिविल इंजीनियर बीटेक किया है।संचार राज्य मंत्री रहते उन्होंने कॉल ड्रॉप के मसले पर बहुत प्रभावी कदम उठाया है।ऐसे में अब एक बार फिर केंद्र सरकार ने की ओर से  श्री मनोज सिन्हा को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। श्री सिन्हा इस कड़ी को आगे बढ़ाते हुए शांति स्थिरता कायम रखते हुए विकास की गति को और तेज करेंगे यही आशा है उन्हें जम्मू कश्मीर के नए  उप राज्यपाल बधाई-अभिनन्द बनने की  बहुत-बहुत बधाई-अभिनन्दन


Share on Google Plus

Editor - रंजीत भगत, पाकुड़

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें