ग्राम समाचार, देवव्रत कुमार दास महेशपुर
Pakur News: महेशपुर भारत रत्न व देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की दूसरी पुण्यतिथि मनायी गयी।
ग्राम समाचार, पाकुड़। महेशपुर भारत रत्न व देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की दूसरी पुण्यतिथि पर महेशपुर प्रखंड के ग्वालपाड़ा के बूथ नंबर 90 पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनके चित्र पर भावभीनी श्रद्धांजलि देकर पुष्प अर्पित की गई। बूथ अध्यक्ष सुभो यादव ने पुष्प अर्पित कर पूर्व प्रधानमंत्री के जीवन के बताए आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। वही संदीप भगत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जिस मुकाम पर पहुंची है, उसमें वाजपेयी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री ने कभी सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। इस दौरान ग्वालपाड़ा गांव के दर्जनों गरीब व असहाय महिलाओं के बीच भाजपा कार्यकर्ताओं ने राशन का वितरण किया। मौके पर भाजपा कार्यकर्ता सुभो यादव, संदीप भगत, बीरबल मंडल, देवराज तिवारी, गोपाल यादव, बबलू यादव सहित अन्य मौजूद थे।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें