Pakur News: बिना मास्क लगाएं घर से निकले लोगों पर लगा जुर्माना
ग्राम समाचार, पाकुड़। कोरोना पॉजिटिव मरीजों की लगातार बढ़ती संख्या के बाद भी बिना मास्क पहने घर से निकलने वालों के खिलाफ अब प्रशासन ने अभियान तेज कर दिया गया। इस अभियान के तहत बिना मास्क के दिखने वालों पर जुर्माना लगाया जा रहा है। एक बार जुर्माना लगाने के बाद अगर फिर बिना मास्क नहीं लगाने वालों पर अब कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। मंगलवार को नगर थाना पाकुड़ के समीप नगर परिषद टीम द्वारा मास्क नहीं पहनने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान बिना मास्क के दिखे लोगों को पकड़ कर उनसे 50 - 50 रुपये जुर्माना वसूला गया। बताया कि मास्क लगाना तथा सोशल डिस्टैंसिंग (पारस्परिक दूरी) का पालन करना ही कोरोना से बचाव का उपाय है। लोगों से बार - बार मास्क लगाकर घर से निकलने तथा शारीरिक दूरी का पालन करने की अपील की जा रही है। इसके बाद भी कुछ लोग बिना मास्क पहने शहर में आ – जा रहे हैं। मास्क नहीं पहनने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर उनसे 50 - 50 रुपये जुर्माना वसूला जा रहा है।उल्लेखनीय हो कि उपायुक्त कुलदीप चौधरी के निर्देश पर जिला मुख्यालय समेत विभिन्न प्रखंडों में प्रशासन द्वारा ऐसा अभियान चलाया जा रहा है जुर्माना वसूलने के साथ ही उन्हें मास्क दिया जा रहा है। साथ ही सख्त हिदायत दी जा रही है कि बेवजह सड़कों पर नहीं निकले। मास्क का इस्तेमाल करें एवं सोशल डिस्टैंसिंग को सुनिश्चित करें।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें