Pakur News: उप विकास आयुक्त ने किया कोविड-19 मैनेजमेंट हॉस्पिटल रिंची का निरीक्षण
ग्राम समाचार, पाकुड़। उप विकास आयुक्त अनमोल कुमार सिंह ने गुरुवार को कोविड मैनेजमेंट हॉस्पिटल रिंची लिट्टीपाड़ा का निरीक्षण किया। मौके पर सिविल सर्जन डॉ रामदेव पासवान, प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज रवि समेत अन्य उपस्थित थे। उप विकास आयुक्त ने मैनेजमेंट हॉस्पिटल की व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने हॉस्पिटल परिसर, रसोई घर,मरीजों के लिए बनने वाले भोजन आदि को देखा। उन्होंने सिविल सर्जन एवं प्रतिनियुक्त चिकित्सकों से मरीजों को दी जा रही उपचार की जानकारी ली। साथ ही सिविल सर्जन से वर्तमान में कितने मरीज हैं उसके संबंध में पूछा। उन्होंने प्रतिनियुक्त पारा मेडिकल स्टाफ से भी बात की और उन्हें जरूरी दिशा निर्देश दिया। उन्होंने हॉस्पिटल की व्यवस्था को दुरुस्त पाया। उप विकास आयुक्त ने सोशल डिस्टेंसिंग को सुनिश्चित करते हुए मरीजों से भी बात की। किसी भी मरीज ने किसी भी तरह की शिकायत नहीं की। सभी कोविड-19 मैनेजमेंट हॉस्पिटल की व्यवस्था एवं इलाज से संतुष्ट दिखे। उप विकास आयुक्त ने चिकित्सकों एवं हॉस्पिटल मैनेजमेंट के साथ बैठक कर जरूरी दिशा निर्देश दिया कहां कि राज्य सरकार द्वारा कोविड पॉजिटिव मरीजों के लिए जो स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीड्यूर (एसओपी) बनाया गया है उसका अनुपालन सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी तरह की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मौके पर डीपीओ रितेश श्रीवास्तव, दीपक कुमार समेत अन्य उपस्थित थे।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें