Mihijam News (Jamtara) झमाझम बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत, फसल को मिली संजीवनी

ग्राम समाचार मिहिजाम। भीषण गर्मी के प्रकोप झेल रहे मिहिजाम वासियों को मौसम की बदली मिज़ाज़ ने अनुकूल बनाया। दोपहर करीब 3 बजे तक आसमान में घनघोर घटा घिरी रही। वहीं रिमझिम बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दिलाई तो फसलों को भी संजीवनी मिली। इससे मौसम सुहाना रहा। इससे गत कई वर्षों से मौसम की मार झेल चुके किसानों के चेहरे खिल गए हैं। रिमझिम बारिश धान की फसल के लिए फायदेमंद है। हाल में रोपे गए धान के नाजुक पौधों का तेजी से विकास हो रहा है। मौसम इस बार खेती-किसानी के लिए अनुकूल है। ऐसे में आगामी दिनों में यदि अधिक बारिश की स्थिति बनी तो भी फसल को ज्यादा नुकसान नहीं होगा, क्योंकि तब तक पौधे प्रकोप को झेलने में सक्षम हो चुके होंगे। हालांकि मिहिजाम इलाकों के गलियारों, रेलवे फटाक, हटिया रोड, कांनगोई, अम्बेडकर नगर आदि स्थानों में जलजमाव से लोगों को परेशानी का भी सामना करना पड़ा। इसके चलते लोग शासन-प्रशासन को कोसते नजर आए। पिछले कुछ दिनों से तेज धूप के चलते उमस व गर्मी बढ़ गई थी। इसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। वहीं लोग गर्मी से बीमार भी पड़ने लगे थे, लेकिन बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई परंतु क्षेत्रवासियों की दुश्वारियां भी बढ़ा दीं। बारिश के चलते क्षेत्र की टूटी-फूटी सड़कों पर आवागमन करना लोगों के लिए भारी साबित हो रहा है। दो घंटे तक हुई बारिश के चलते सड़कों पर तालाब जैसी स्थिति देखने को मिली। इसके चलते लोगों को तलाबनुमा सड़कों से होकर आवागमन करना पड़ा। सबसे अधिक परेशानी पैदल, साइकिल व बाइक सवारों को हुई।
                                          रोहित शर्मा, ब्यूरो, जामताड़ा
Share on Google Plus

Editor - रोहित शर्मा, जामताड़ा

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें