GoddaNews: ऐकता के बैनर तले धनबाद के सांसद पीएन सिंह और विधायक राज सिन्हा का पुतला दहन किया गया


ग्राम समाचार गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- 18 अगस्त मंगलवार को अखिल भारतीय आदिवासी कुड़मि महासभा (ऐकता) के बैनर तले कुड़मि समाज ने धनबाद विधायक और सांसद का पुतला शहीद चानकु महतो स्मारक स्थल , रंगमटिया, गोड्डा में जलाया। बताया कि पीएमसीएच धनबाद का नामकरण शहीद निर्मल महतो चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल ,धनबाद किये जाने के विरोध में धनबाद सांसद पीएन सिंह और विधायक राज सिन्हा द्वारा ये कहना कि शहीद निर्मल महतो ने धनबाद के लिए कुछ नहीं किया और पीएमसीएच का नामकरण शहीद निर्मल महतो के नाम पर ना कर रणधीर वर्मा के नाम होना चाहिए, ये बिल्कुल झारखंड विरोधी मानसिकता का परिचायक है। माननीय लोगों को झारखंड का इतिहास पता नहीं है या झारखंड को ग़लत चीज थोपना चाहते हैं।

 उपरोक्त विषयक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर आजसू के केंद्रीय सचिव व अखिल भारतीय आदिवासी कुड़मि महासभा के संस्थापक सदस्य संजीव कुमार महतो ने बताया कि शहीद निर्मल महतो सिर्फ धनबाद ही नहीं पूरे बृहद झारखंड के लोकप्रिय झारखंड आंदोलनकारी रहे हैं और झारखंड अलग राज्य आंदोलन में इनका सर्वोच्च योगदान रहा है। शहीद निर्मल महतो झारखंड आंदोलनकारी एवं झामुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष और आजसू के संस्थापक थे। झामुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष काल में उनकी हत्या झारखंड विरोधी असमाजिक लोगों द्वारा कर दिया गया। आज पूरा झारखंड मानता है कि अलग राज्य शहीद निर्मल महतो की शहादत की देन है। झारखंडी आवाम शहीद निर्मल महतो के योगदान का अनंत काल तक ऋणी है। एक पीएमसीएच का नामकरण तो निर्मल दा को श्रद्धांजलि देने का मात्र एक अल्प प्रायास मात्र है। सांसद पी एन सिंह और विधायक राज सिन्हा झारखंड के इतिहास और दर्द से खुद को जोड़िये। गैर झारखंडी होते हुए भी आप दोनों को झारखंड ने विधायक सांसद स्वीकारा है इस नाते थोड़ा तो ख्याल झारखंड के भावना और हमारे महापुरुषों के मान रखना चाहिए । कुछ नहीं तो कम से कम झारखंड के शीर्षस्थ महापुरुषों के काम पर प्रश्नचिन्ह ना लगाकर वो जिस सम्मान के हकदार हैं वो दें।

अखिल भारतीय आदिवासी कुड़मि महासभा के संयोजक सदस्य व झामुमो छात्र मोर्चा के केंद्रीय सदस्य रजनीकांत महतो ने बताया कि निर्मल महतो झारखंड अलग राज्य आंदोलन के अग्रणी नेता थे जो आंदोलन के क्रम में शहीद हो गये। ये ऐसे सम्मानीय और आदरणीय महापूरुष हैं जिसे उनके जन्म शहादत पर पूरा झारखंड राज्य श्रद्धांजलि अर्पित करता है ।सांसद पी एन सिंह और विधायक राज सिन्हा ने गैरजिम्मेदाराना बयान देकर झारखंड के महान क्रांतिकारी महापुरुष निर्मल महतो का अपमान करने के साथ झारखंडी भावना का अपमान करने की कोशिश किया है।

उपस्थित जन समुदाय ने सांसद पी एन सिंह और विधायक राज सिन्हा का मुरादाबाद का नारा लगाकर पुतला जलाया और निर्मल महतो अमर रहे का नारा लगाकर नेताद्वय के प्रति विरोध जताया और मांग किया कि शहीद निर्मल महतो का सम्मान करें या ना करें ये उनका व्यक्तिगत मामला है पर निर्मल दा का अपमान करने का हक उन्हें नहीं है। अखिल भारतीय आदिवासी कुड़मि महासभा (ऐकता) उनके बयान

 की निंदा करती है और भाजपा के राज्य व राष्ट्रीय नेतृत्व से मांग करता है कि उन पर संगठनात्मक कार्रवाई करे अन्यथा कुड़मि समाज का आक्रोश झेलने को तैयार रहें। पुतला दहन में संजीव कुमार महतो, रजनीकांत महतो, बजरंगी महतो, हेमंत कुमार, अहलाद महतो, चंदन, पंकज , लखन, पिंकू, अमित आदि उपस्थित थे।

Share on Google Plus

Editor - भुपेन्द्र कुमार चौबे

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें