: GoddaNews: जिला कांग्रेस कार्यालय में भारत रत्न स्व० राजिव गांधी की 76 वीं पुण्यतिथि पर मल्यार्पण किया गया

 

 

ग्राम समाचार गोड्डा, ब्यूरो रिपोर्ट:-   आज दिनांक 20-8-2020 को दिन गुरुवार समय 11:30 बजे को जिला कांग्रेस कार्यालय में भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी जी की 76 वां जयंती के अवसर पर सर्वप्रथम स्व. गांधी  के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए कांग्रेस जनों के द्वारा उनके प्रधानमंत्री  रहने के  कार्यकाल में जो महत्व पूर्ण निर्णय लिया गया  जैसे-

1. मतदान की उम्र घटाकर 18 वर्ष किया जाना

2. इंद्रा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय की स्थापना

 3.जवाहर नवोदय विद्यालय की स्थापना

4.महिलाओं के लिए आरक्षण 

5. एसी. सी/ एस.टी अत्याचार निवारण अधिनियम

6. दूरसंचार विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मिशन एवं कंप्यूटर क्रांति 

7.अग्नि मिसाइल एवं दल बदल विरोधी कानून 

8.संविधान में 73 व 74 वा संशोधन का पंचायती राज के प्रतिनिधियों को सत्ता का  अधिकार

9. राष्ट्रीय एकीकरण के तहत लोंगोवाल  समझौता असम समझौता एवं मिजोरम समझौता 

10. विदेश नीति में अमेरिका के साथ संबंध मजबूत करना एवं मालदीप में लोकतंत्र बहाल किया जाना ।

उपरोक्त सभी बिंदुओं पर विभिन्न वक्ताओं के द्वारा प्रकाश डाला गया।

इसके बाद सभी रिक्शा एवं ठेला चालकों एवं मजदूरों के बीच किट्स सेनेटाईजर एवम्  फल का वितरण किया गया|

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष दिनेश यादव के द्वारा किया गया तथा उपस्थित कांग्रेस जनों में बिंदु मंडल, राजीव मिश्रा, शकील अहमद, प्रणय दुबे, सच्चिदानंद साह , रमेश मिश्र , सोनी झा , विनय ठाकुर , शिशिर झा राकेश रोशन ,अशोक यादव ,अमित बोस, गुलशन खातून,  वंदना भारती, नसीमा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कर्मी उपस्थित रहे 

                                  

Share on Google Plus

Editor - भुपेन्द्र कुमार चौबे

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें