भाजपा का एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन, सुल्तानगंज सीट पर हमारा दावा मजबूत, टिकट मिले तो मजबूती से लड़ेंगे चुनाव - राजीव रंजन



ग्राम समाचार, भागलपुर। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सुल्तानगंज विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रोहित पांडे के अध्यक्षता में एक सभागार में गुरुवार को संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य वक्ता के तौर पर पूर्व विधायक सह भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव रंजन पूर्व विधान पार्षद पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राधा मोहन शर्मा ने विधानसभा के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संबोधित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राधा मोहन शर्मा ने कहा कि विधानसभा के 325 बूथ पर मजबूती से हमारा संगठन तैयार हो इसको लेकर के काफी मेहनत हुई। शत-प्रतिशत बूथों पर संगठन बनकर तैयार है। उन्होंने कहा कि वर्चुअल मीटिंग के बाद यह फिजिकल मीटिंग का पहला मौका है। केंद्र की नरेंद्र मोदी और बिहार में नीतीश कुमार के सरकार ने कोरोना में बेहतर काम किया है। जिसका आशीर्वाद आने वाले समय में बिहार की जनता देगी। पूरे 243 विधानसभा सीटों पर एनडीए मजबूती से चुनाव लड़ेगा। इस चुनाव में विरोधियों के पास कोई मुद्दा नहीं है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि अभी से चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल द्वारा जारी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रदेश उपाध्यक्ष ने मंडल अध्यक्षों को बताई और उसकी तैयारी में जुट जाने का निर्देश दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक सह प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव रंजन ने कहा कि आत्मनिर्भर बिहार भाजपा है तैयार नारे को लेकर हम लोग चुनावी मैदान में जाएंगे। शत-प्रतिशत बूथ पर पोलिंग कैसे हो इसको लेकर के अभी से मेहनत तेज पर देनी होगी। आने वाले 2 महीने हमें पार्टी और संगठन की मजबूती में लगाना होगा। जिससे एनडीए प्रत्याशी की जीत भारी बहुमत से हो सके। सुल्तानगंज सीट पर हमारा दावा मजबूत है अगर पार्टी टिकट देगी तो यहां हमारे उम्मीदवार मजबूती से चुनाव लड़ेंगे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के पूर्व जिलध्यक्ष अभय वर्मन ने कहा कक जब सुल्तानगंज भागलपुर लोकसभा क्षेत्र में था तब प्रत्याशी सुशील मोदी और शहनवाज हुसैन को सबसे ज्यादा वोट सुल्तानगंज विधानसभा से ही मिला था। ऐसे में विधानसभा का टिकट अगर भाजपा को मिला तो पूरे बिहार में सबसे बड़े मार्जिन से जीत होगी। कार्यक्रम को भाजपा के जिला अध्यक्ष रोहित पांडे पूर्व ने भी संबोधित किया। इस मौके पर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्वेता सिंह, सुल्तानगंज विधानसभा के प्रभारी मुकेश सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष कन्हाई मंडल, जिला महामंत्री देवदत्त घोष, अभिनव महिला मोर्चा की जिला मंत्री डॉ अलका चौधरी, भागलपुर जिला के प्रभारी रामानंद चौधरी, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता विजय सिंह अरुण चौधरी समेत पांचों मंडल के मंडल अध्यक्ष काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इससे पूर्व सभी पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। वहीं श्यामा प्रसाद मुखर्जी और डॉक्टर दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। वहीं कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए जिला भाजपा के उपाध्यक्ष प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पवन मिश्रा ने कहा कि शक्ति केंद्र से लेकर बूथ स्तर तक भाजपा मजबूती से केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियाँ जन-जन तक पहुंचाएंगे। बूथ स्तर तक भाजपा का संगठन आज तैयार हो चुका है। आने वाले समय में बूथ जीतो चुनाव जीतो के नारे को लेकर कार्यकर्ता बूथ तक जाएंगे। आने वाला समय भाजपा का है। जीत सुनिश्चित है।


Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें