Mahagama News- अज्ञात अपराधियों ने मछली व्यवसायी की गोली मार कर की हत्या

 


ग्राम समाचार महागामा (गोड्डा)।
गुरुवार को महागामा पुलिस ने नयनगर गांव स्थित नारायणी मोड़ के पास झोपड़ी से एक बृद्ध का शव बरामद किया है। 

मृतक की पहचान नयनगर निवासी मो0 जमाल 65 वर्षीय (मछलीमछली व्यवसायी) का बताया जा रहा है। 


मृतक को देखने से प्रतीत होता है कि उसे गोली मार कर हत्या की गई है। घटना बुधवार की रात्रि की है।


गुरुवार की सुबह 8 बजे के लगभग जब घर वाले उसे जगाने गए तब घटना की जानकारी हुई। मृतक चादर से ढका हुआ पाया गया था। यह खबर गांव में आग की तरह फैल गई और देखने के लिए लोगों का हुजूम टूट पड़ा।

इधर घटना की जानकारी मिलते ही महागामा पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।

घटना को लेकर ग्रामीण व परिजनों  का कहना है कि मृतक का स्वभाव सादगी भरा था। वह पहले इसी झोपड़ी में चाय पान का दुकान चलता था,  बाद में लगभग 15 वर्षो से मछली का कारोबार  कर रहा था।  जिसका कभी भी किसी से कोई लड़ाई झगड़े होते नहीं सुना है। उनके साथ इस तरह की घटना होना आश्चर्य की बात है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उसे दो गोली मारी गई है। पुलिस को घटना स्थल से रिवॉलवर  का एक खोखा भी मिला है।

वहीं घटना पर पूर्व विधायक अशोक कुमार ने खेद परगट करते हुए कहा कि महागामा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम- नयानगर में मछली व्यवसायी मोहम्मद जमाल की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दिया है। स्थानीय पुलिस मामले की जाँच में जुटी हुई है। मैं प्रशासन से मांग करता हूं कि अविलम्ब अपराधियों की पहचान कर उसे गिरफ्तार करे।

 कहा कि राज्य में नई सरकार का गठन के बाद महागामा विधानसभा क्षेत्र सहित पुरे राज्य में अपराधियों का मनोबल काफी बढ़ गया है। आए दिन लगातार आपराधिक घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हो रही है।  सरकार अभी तक अपराध को नियंत्रित करने में असफल रहा है। आम-जनता अब अपने घर में भी असुरक्षित हो गए हैं। जो काफी चिंताजनक है।

उन्होंने  मृतक की आत्मा को   सदगति के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर, मृतक के परिवार जनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की बात कही।

घटना पर अनुमंडल  पुलिस पदाधिकारी बिरेन्द्र चौधरी ने बताया कि थाना क्षेत्र के नयानगर में मछली  व्यवसायी  की गोलीमार कर हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस हत्या के कारणों के कई पहलू पर जांच कर रही है। जल्द ही हत्यारे पुलिस के गिरफ्त में होंगे।

फिलहाल पुलिस ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कर शव को अंत्यपरीक्षण के लिए गोड्डा भेज दिया है।  घटना से गांव में मातम सा माहौल है परिजन का रो रो कर बुरा हाल है। 

                                              - ग्राम समाचार महागामा (गोड्डा)।

Share on Google Plus

Editor - कैलाश शर्मा, विशेष संवाददाता।

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें