Bhagalpur News: ट्रक का गुल्ला टूटने से लगा दस किलोमीटर का लंबा जाम

ग्राम समाचार,भागलपुर। अकबरनगर-भागलपुर मुख्य मार्ग पर सिमराहा पूर्वी टोला के समीप दो ट्रक का गुल्ला टूट जाने से करीब पंद्रह घंटों तक जाम लगा रहा। इस दौरान यातायात पूरी तरह बाधित रहा। शुक्रवार देर रात एक ट्रक का गुल्ला टूट जाने के कारण जाम की समस्या उत्पन्न हो गई। सुबह होते ही ट्रक को ठीक कर रवाना किया गया। लेकिन उसके तुरंत बाद भागलपुर जा रहे एक और ओवरलोड ट्रक का बीच सड़क पर गुल्ला टूट गया। जिसके कारण जाम की समस्या दोगुनी हो गई। 
जाम के कारण सड़क के दोनों ओर करीब दस किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गई। अधिकारियों एवं कई पार्टी के नेताओं की गाड़ी जाम में फसी रही। दर्जनों एम्बुलेंस को स्थानीय ग्रामीणों एवं प्रशासन के सहयोग से जाम से निकाला गया। जाम से मरीजों की हालत काफी खराब होने लगी। भीषण गर्मी में जाम में फंसे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई लोगों ने वाहनों से उतरकर पैदल ही अपने गंतव्य स्थान तक चल दिए। हालांकि बाद में स्थानीय पुलिस द्वारा काफी मशक्कत के बाद वन वे किया गया। जिसके बाद छोटे-छोटे वाहनों को जाम से निकाला गया।
                           - रजनीश कुमार, ग्राम समाचार (अकबरनगर)
       
Share on Google Plus

Editor - रजनीश कुमार

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें