Sultanganj News : पानी निकासी के समस्या की माँग को लेकर, पदाधिकारीयों ने किया स्थल का निरक्षण

ग्राम समाचार , सुल्तानगंज , भागलपुर
:प्रखंड के  सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के अन्तर्गत सीतारामपुर गाँव के वार्ड संख्या पन्द्रह , सोलह , सत्रह, की जनता पानी निकासी की समस्या से परेशान है | स्थानीय ग्रामीणों का कहना है की बरसात का मौसम आते ही पानी निकासी की समस्या उत्पन्न हो जाती है| पानी निकासी की समस्या को लेकर आमजनों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता  है जिसको लेकर आमजनों मे महामारी जैसे बीमारी फैलने का भय व्याप्त रहता है और साथ ही मच्छर आदि का प्रकोप भी काफी बढ़ गया है |  ग्रामीणों का आरोप है की जिस जगह से पानी की निकासी होती थी | उस जगह को अतिक्रमण कर देने से यह समस्या उत्पन्न हो गई है | जिसको लेकर जिला प्रसाशन से लगातार पानी निकासी की समस्या का मांग किया जा रहा है | समस्या की मांग को लेकर शनिवार को नगर कार्यपालक पदाधिकारी अभिनव कुमार , नगर परिषद सभापति नीलम देवी ने स्थल का निरक्षण किया | निरक्षण के बाद पदाधिकारी ने जल्द ही समस्या के निदान का भरोसा ग्रामीणों को दिया है | 
                                                            रिपोर्ट मोहित कुमार, सुल्तानगंज , भागलपुर 
Share on Google Plus

Editor - MOHIT KUMAR

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें