Sahibganj News; समाहरणालय सभागार साहिबगंज में स्वतंत्रता दिवस सम्बंधित समीक्षा बैठक आयोजित!

ग्राम समाचार, साहिबगंज।आज साहिबगंज समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त चितरंजन कुमार की अध्यक्षता में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक की गई।जिसमें उपायुक्त श्री कुमार ने बताया कि कोविद 19 के मद्देनजर इस बार जिले में स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर झंडोत्तोलन करते समय सरकार द्वारा निदेशित समस्त निर्देशों का शत प्रतिशत अनुपालन किया जाएगा।
                                              उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में परेड,ध्वजारोहण एवं अन्य सभी कार्यक्रमों के दौरान सभी पदाधिकारी, सभी कर्मचारी मास्क का उपयोग करते हुए सोशल डिस्टेन्स का अनुपालन सुनिश्चित करेंगे। कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए इस वर्ष विद्यालयों के द्वारा प्रभातफेरी, स्कूल परेड,सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नही किया जाएगा।उन्होंने कहा कि इस बार कोरोना के कारण लोगो को अपने देश के प्रति प्रेम प्रकट करने का नजरिया थोड़ा बदलना होगा।
                 आज की बैठक में लिये गए निर्णयानुसार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य  कार्यक्रम सिद्धो कान्हो स्टेडियम में आयोजित की जायेगी।जहाँ उपायुक्त द्वारा समय 8.40 बजे सिद्धो कान्हो की प्रतिमा पर माल्यार्पण इसके बाद 8.50 बजे ध्वजारोहण करेंगे। तत्पश्चात 9.45 बजे समाहरणालय और 10.05  बजे विकास भवन,जैप9 में 10.20 बजे,पुलिस अधीक्षक कार्यालय में 10.35 बजे,पुलिस लाइन में 10.50 बजे एवं अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय में 11.15 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा।मुख्य समारोह स्थल पर जिला ससस्त्र बल,झारखंड पुलिसबल,(जैप 9,)गृह रक्षा वाहिनी,फायर ब्रिगेड परेड में भाग लेंगे।
                               वहीं शहर में विभिन्न महापुरुषों महात्मा गांधी, सरदार वल्लभ भाई पटेल,डॉ भीमराव अंबेडकर, डॉ राजेंद्र प्रसाद, सुभाष चन्द्र बोस, भगत सिंह,चंद्रशेखर आजाद, रबिन्द्र नाथ टैगोर की मूर्तियों पर पदाधिकारियों एवं गणमान्यों द्वारा माल्यार्पण किया जाएगा।
                                  आज साहिबगंज जिले में 19 नए व्यक्ति  कोविद 19 जाँच में पॉजिटिव पाए गये है। कोरोना संक्रमण की दिन ब दिन बढ़ती रफ्तार को देखते हुए बैठक में उपायुक्त श्री कुमार ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों को निदेश दिया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह सोशल डिस्टेन्स को ध्यान में रखकर मनाया जाएगा। उन्होंने कहा  कि जिस विभाग एवं पदाधिकारियों को स्वतंत्रता दिवस समारोह हेतु जो भी कार्य दायित्व सौपा गया है उसे ससमय सुव्यवस्थित ढंग से पूर्ण करें।
Share on Google Plus

Editor - Gram smachar, sahibganj

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें