Sahibganj News;क्रीड़ा भारती द्वारा कोरोना काल मेंस्वास्थ्य, खेल व फिटनेस लेवल बरकरार रखने को लेकर ऑनलाइन बैठक आयोजित! लेकर

ग्राम समाचार, साहिबगंज।आज शनिवार को प्रातः 10:30 बजे गूगल मीट पर झारखंड प्रांत क्रीडा भारती की ऑनलाइन बैठक की गई।जिसका संचालन क्रीड़ा भारती के राजीव कुमार द्वारा किया गया।आज की बैठक में विशेष रूप से उत्तर - पूर्व  क्षेत्र प्रचारक माननीय रामदत्त चक्रधरजी, प्रांत प्रचारक रविशंकर जी, पालक अधिकारी  कुणाल जी, अखिल भारतीय मंत्री संजय जी द्वारा वैश्विक महामारी कोरोना काल में किए गए कार्यो व कोरोना संकट में खिलाड़ियों के लिए क्या किया गया ,मार्ग दर्शन की गई।
                                                      उन्होंने महत्वपूर्ण पाँच विषयों -पर्यावरण संरक्षण ,वृक्षारोपण, जैविक खेती, स्वदेशी अपनाकर स्वालंबी बने, परिवार प्रबोधन समरसता ,कुटुम्भ प्रबोधन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।राष्ट्रीय प्रशिक्षक चन्द्र देव सिंह ने बताया कि खिलाड़ी अपने फिटनेस का सेल्फ असेसमेंट कैसे करें ,स्पीड,स्ट्रेंथ, एंडोरेन्स, फ्लेक्सिबिलिटी, कोऑर्डिनेशन को कैसे बढ़ाये,सभी खिलाड़ी निराश नहीं हो और अपने अभ्यास में निरंतरता बनाये रखें।उन्होंने कहा कि क्रीड़ा भारती के सभी सदस्य 5 अगस्त कोअयोध्या राम मंदिर निर्माण कार्य को लेकर उत्सव स्वरूप अपने घरों पर दीप प्रज्वलित  कर स्वागत करेंगें।
                                                     राष्ट्रभक्ति संदेश यात्रा के तहत 26 जुलाई को कारगिल युद्ध दिवस पर साइकिल यात्रा  निकालने पर विचार की गयी।क्रीड़ा भारती के प्रांत सह मंत्री संजीत कुमार राय,अनुराधा कुमारी,चंद्रदेव सिंह,फूल सिंह,उपाध्यक्ष मुकेश शुक्ला,रश्मि, डॉ ललन, सक्षम महिला निर्भय महिला प्रांत प्रमुख डॉक्टर पूनम,विभाग संयोजक देवघर आनंद कुमार वत्स,जमशेदपुर प्रकाश मेहता,रांची मुन्ना भैया उर्फ अमर चौधरी, प्रांत संपर्क प्रमुख कौशल सिंह एवं साहेबगज पाकुड जिला के विभाग संयोजक डॉ रणजीत सिंह ने पर्यावरण संरक्षण जल संचय संरक्षण व प्रवंधन पर अपने विचार रखें।

Share on Google Plus

Editor - Gram smachar, sahibganj

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें