ग्राम समाचार,साहिबगंज। आज अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम से जुड़े पदाधिकारी व कर्मियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा दो मिनट का मौन रखकर अध्यक्ष जगदेव राम उराँव को श्रद्धांजलि अर्पित की।अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के अध्यक्ष जगदेव राम उरांव का निधन दिल का दौरा पड़ने से विगत दिनों 15 जुलाई को जशपुर (म प्र) मुख्यालय में हो गया।
साहिबगंज जिला वनवासी कल्याण आश्रम, साहिबगंज की ओर से दो मिनट का मौन रखकर उनके आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। 1995 में आश्रम के संस्थापक अध्यक्ष वनयोगि बालासाहब देशपाण्डेय के निधन के बाद से ही जगदेव राम उराँव को आश्रम के नेतृत्व का प्रभार मिला था। उनके नेतृत्व में देश के लगभग 500 जनजाती समूह ,50 हजार से अधिक गांव ,20 हजार से अधिक प्रकल्प तथा देश के लगभग सभी प्रांतों के 1400 गांवों मे नियमित जनजातियों के विकास का कार्य चल रहा है।
आज के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग शोक सभा में वनवासी कल्याण आश्रम के कैलाश उरांव प्रान्त सह संगठन मंत्री,समीर मरांडी जिला संगठन मंत्री,विजय टुडू विभाग ग्राम विकास प्रमुख,डा० रणजीत सिंह अध्यक्ष ,केशव तम्बाकूवाला उपाध्यक्ष,रघुनाथ शर्मा सचिव ,जिला समिति के शीतल सोरेन ,सीताराम ठाकुर,जवाहर मुर्मू ,नितिन कुमार वर्मा, नितेश कुमार,विभाग व्यवस्था प्रमुख साहेबगंज ने परमात्मा से जगदेव राम उराँव की आत्मा को सदगति प्रदान करने तथा जनजाति समाज सहित सभी को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने हेतु प्रार्थना की गई।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें