![]() |
| बैठक करते उप विकास आयुक्त |
*स्वच्छ भारत मिशन(ग्रामीण)*
NOLOB के तहत योग्य लाभुको का शौचालय सरकार द्वारा निर्धारित समय 31 जुलाई 2020 तक पुर्ण कराना है, साथ ही अयोग्य लाभुको की सूची 24 घंटे के अंदर कार्यालय में जमा करने का निदेश दिया गया|
*मनरेगा*
प्रत्येक पंचायत से 50-50 TCB की स्वीकृति करने का निदेश दिया गया,साथ ही मेड़बन्धि ,शाकपीट एवं सक्रिय मजदूर को कार्य से जोड़ते हुए प्रतिदिन प्रति पंचायत 200 मजदुर से कार्य लेने एवं प्रधानमंत्री आवास योजना -ग्रामीण के अभिसरण के लाभुको को ससमय मजदूरी भुगतान करने का निदेश दिया गया|
*प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण*
सभी Delayed आवासो को 31 जुलाई 2020 तक शत प्रतिशत पुर्ण करने का निदेश दिया गया। साथ ही साथ वित्तीय वर्ष 2020-2021 के लक्ष्य के विरुद्ध शत प्रतिशत स्वीकृति हेतु प्रस्ताव भेजने का निदेश दिया गया।
*15 वी वित्त आयोग*
बर्मी कंपोस्ट,शोकपीट,वाटर हार्वेस्टिन्ग का योजना स्वीकृति करने का निदेश दिया गया। विकास योजना में किसी भी लापरवाही होने पर, प्रखण्ड समाजिक उत्प्रेरक, समन्वक एवं संबंधित कर्मियों पर प्रशासनिक कार्रवाई किया जायेगा,एवं संबधित मुखिया का वित्तीय प्रभार उपमुखिया को दिया जायेगा।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें