क्लीन विलेज-ग्रीन विलेज अभियान के दौरान गांव लिलोढ़ में पौधारोपण करते स्वयं सेवक। |
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र रेवाड़ी के द्वारा जिला में क्लीन विलेज-ग्रीन विलेज अभियान शुरू किया गया। इस कार्यक्रम के तहत स्वयंसेवकों द्वारा जिले के सभी खण्डो में पौधारोपण किया जा रहा है। जिला युवा समन्वयक मोनिका नांदल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इसी कड़ी में एकता युवा मंडल के सदस्यों द्वारा नाहड़ खण्ड के गांव लिलोढ में 300 पौधे लगाए गए। उन्होंने बताया कि नेहरू युवा केंद्र रेवाड़ी के सभी स्वयंसेवकों द्वारा गांवों में लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अगर हमारा पर्यावरण सुरक्षित रहेगा तो हम सब सुरक्षित रहेंगे। इसलिए हम सभी को ज्यादा से ज्यादा मात्रा में पौधारोपण करना चाहिए। इस अवसर पर युवा मंडल प्रधान अजीत सिंह ने बताया कि वृक्ष ही हमारे जीवन का आधार है। पेड़ है तो हम है और इनके बिना हम सुरक्षित कल की कल्पना भी नहीं कर सकते क्योंकि पेड़ पौधों हमें स्वस्थ वातावरण देते है।एकता युवा मंडल लिलोढ़ के प्रधान अजय ने युवाओं को अधिक से अधिक मात्रा में पेड़ लगाने एवं उनकी देखभाल करने का आह्वान दिया। उन्होंने कहा कि सिर्फ पेड़ लगाकर छोड़ देना ही हमारी जिम्मेदारी नहीं है उनकी देखभाल करना भी हमारी जिम्मेदारी है।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें