Rewari News : डीसी ने जिला कारागार का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था व कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए किए गए उपायों की जानकारी ली

जिला कारागार में निरीक्षण के दौरान अधिकारियों से जेल में सुरक्षा व कोरोना की रोकथाम के लिए की गई व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी लेते हुए उपायुक्त यशेन्द्र सिंह।

ग्राम समाचार न्यूज : रेवाड़ी : डीसी यशेन्द्र सिंह ने वीरवार को जिला कारागार रेवाड़ी का निरीक्षण किया । डीसी ने जेल निरीक्षण के दौरान जेल की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और जेल बंदियों को कोविड संक्रमण से बचाव के लिए जेल परिसर में किए जा रहे उपायों की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त उपायुक्त राहुल हुड्डा, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता वी एस मलिक, जेल अधीक्षक अनिल कुमार मौजूद रहे। डीसी ने जेल निरीक्षण के दौरान निर्माणाधीन नये जेल भवन की प्रगति रिपोर्ट भी तलब की। 
लोक निर्माण विभाग के एस ई वी एस मलिक ने डी सी यशेन्द्र सिंह को जानकारी देते हुए बताया कि नये जिला कारागार भवन का लगभग 70 प्रतिशत से अधिक निर्माण कार्य हो गया है। दो पुरूष बैरक बनकर तैयार हैं, तीसरी पुरूष बैरक का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। डी सी ने कहा कि कोविड संक्रमण के चलते सामाजिक दूरी के नियमों की अनुपालना के तहत ज्यादा स्पेस की जरूरत है, इसलिए निर्माण कार्य में तेजी लाएं। 
  जेल अधीक्षक अनिल कुमार ने जिला कारागार की सुरक्षा व अन्य संबंधित विषयों के बारे में डी सी को विस्तार से जानकारी दी। उपायुक्त ने जेल अधीक्षक को निर्देश देते हुए कहा कि कोविड संक्रमण की रोकथाम के लिए सामूहिक स्वच्छता, व्यक्तिगत स्वच्छता और जेल परिसर की स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। किसी भी जेल बंदी में आईएलआई के लक्षण प्रतीत होते ही तत्काल टेस्ट करवाएं। जिला जेल कारागार में कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर किसी भी प्रकार लापरवाही न हो,यह हर स्तर पर सुनिचित करने के निर्देश डी सी ने जेल अधीक्षक को दिए। 



Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें