ग्राम समाचार नाला: दसवीं की बोर्ड परीक्षा में नाला के रेखा साह ने खासकर यह साबित कर दिया है कि कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती। यह सिद्ध कर दिखाया नाला प्लस टू उच्च विद्यालय की छात्रा रेखा साह ने। मालूम हो कि ऑक्सीजन सिलेंडर के सहारे नाला प्लस टू उच्च विद्यालय में आयोजित मैट्रिक की परीक्षा दी थी। रेखा साह ने अस्वस्थ होने के बावजूद भी जिस मजबूत इच्छाशक्ति का परिचय देते हुए 84% अंक लाई है ।ऐसे होनहार छात्रा को क्षेत्र के लोगों के अलावे विद्यालय परिवार के सभी शिक्षकों ने बधाई दी है इस उपलब्धि के लिए विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेश कुमार ,अभय कुमार झा दिलीप कुमार रवानी, अजय कुमार पासवान, मुक्ति नारायण, आनंद कुमार मिश्रा, मृत्युंजय कुमार, सुब्रत चौधरी, सहित अन्य शिक्षकों ने उन्हें बहुत-बहुत बधाई दी। वहीं इस उपलब्धि के कारण रेखा साह की माता श्रीमती आशा देवी पिता सुनील कुमार साह (शिक्षक) भी अपने इस बच्ची की सफलता पर गौरवान्वित है।
गौतम ठाकुर, ग्राम समाचार, नाला

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें