Rewari News : ज़िला प्रमुख शशिबाला ने ज़िला परिषद प्रांगण में किया पौधारोपण

पंचायत भवन में पौधारोपण करतीं जिला प्रमुख शशि बाला व अन्य. 

ग्राम समाचार न्यूज : रेवाड़ी : ज़िला प्रमुख रेवाड़ी शशिबाला ने सोमवार को  पंचायत भवन स्थित ज़िला परिषद के प्रांगण में पौधारोपण किया। उन्होंने इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि पौधारोपण करना प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। पर्यावरण को बचाने के लिए उसका संरक्षण आवश्यक है। शुद्ध ऑक्सीजन पाने के लिए सभी को अधिक से अधिक पौधे लगाने होंगे और उनका संरक्षण करना होगा। इस मौके पर उदय सिंह सीइओ जिप, पार्षद मुकेश जाहिदपुर, पार्षद हरीश झाबुआ, योगेश कुमार लेखा अधिकारी, प्रवीण, अनिल व स्टाफ सदस्य ज़िला परिषद मौजूद रहे।
Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें