 |
| केटीएस उषा किरण |
ग्राम समाचार गोड्डा, ब्यूरो रिपोर्ट- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोड्डा सदर के सिकटिया एचएससी अंतर्गत बड़हरा गाँव में वेक्टर जनित रोग यथा, कालाज़ार, मलेरिया, फाइलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया आदि संभावित रोगियों की खोज की गयी। सदर प्रखंड केटीएस उषा किरण ने क्षेत्र भ्रमण कर कालाज़ार सघन खोज अभियान का मुआयना किया। इस क्रम में वे सिकटिया उपस्वास्थ्य केंद्र पहुँच कर एएनएम आदर्श कुमारी, सहिया पूनम देवी एवं अन्य से मिलीं एवं अभियान का जायजा लिया।
तदुपरान्त वे बड़हरा गाँव पहुँच कर ग्रामीणों से मिलीं और उन्हें वेक्टरजनित रोगों के विषय में जागरूक करते हुए संभावित रोगियों की खोज की। मौके पर गाँव की सहिया बीबी हाज़रा खातून एवं अन्य उपस्थित हुए। इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग के कर्मी, एमपीडब्लू, सहिया एवं अन्य ग्राम स्तर पर संभावित रोगियों को चिन्हित करते हैं, जिनका स्वास्थ्य विभाग द्वारा निशुल्क जाँच और ईलाज भी किया जाता है। वेक्टरजनित रोगों के ईलाज में सरकार द्वारा निशुल्क उपचार के साथ साथ प्रोत्साहन राशि भी दी जाती है।
उपायुक्त किरण पासी के निदेश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ग्राम स्तर पर लोगों को जागरूक करते हुए संभावित रोगियों की खोज, जाँच, ईलाज और ईलाज के उपरान्त रोगियों का सतत अनुश्रवण करती है।
Editor -
भुपेन्द्र कुमार चौबे
ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com
* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें