Rewari News : प्रशासन द्वारा लोगों को प्रचार वाहन के माध्यम से किया जा रहा जागरूक

प्रशासन की ओर से लोगों को कोरोना से बचाव बारे जागरूक करते हुए जागरूकता वाहन. 

ग्राम समाचार न्यूज : रेवाड़ी : उपायुक्त यशेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन की ओर से जिला रेवाड़ी के सभी गांवों में लोगों को कोरोना से बचाव के बारे में जागरूकता वाहनों के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है ताकि लोग कोरोना से बचे रहें। प्रचार वाहनों द्वारा लोगों को दो गज की दूरी, मास्क पहनने, खुले में न थूकने, आयुर्वेदिक काढ़े का प्रयोग करने व अन्य बचाव के तरीकों बारे जागरूक किया जा रहा है। शनिवार को प्रचार वाहन द्वारा गांव ढयोढई, करनावास, सुठाना, सुठानी, जलियावास, टांकड़ी, मालपुरा, कापड़ीवास, जोनियावास, धारूहेड़ा आदि गांवों में लोगों को ऑडियो संदेश के माध्यम से जागरूक किया गया।
Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें