Rewari News : जन्मदिन पर पिता पुत्र की अनूठी पहल : बेटे दीपांशु ने पौधारोपण किया तो वहीं पिता कैलाश चंद ने रक्तदान कर संदेश दिया

बेटे दीपानशु के जन्मदिन पर ब्लड डोनेट करते पिता कैलाश चंद. 

ग्राम समाचार न्यूज : रेवाड़ी : पर्यावरण हम सभी की जरूरत है, अत्यधिक दोहन से प्राकृतिक चक्कर अपने मूल रूप को धीरे-धीरे खोता जा रहा है। जिससे हमारा पर्यावरण लगातार बिगड़ रहा है। जिसे बचाने के लिए पौधारोपण अति आवश्यक है। धरती पर जितना अधिक हरित आवरण होगा तभी हमारा पर्यावरण सुरक्षित रह सकेगा। पर्यावरण संबंधी किताबी ज्ञान को धरातल पर उतारने के लिए समाजसेवी अधिवक्ता कैलाश चंद ने अपने पुत्र दीपांशु के 14वें जन्मदिन के उपलक्ष में आज रेवाड़ी के नागरिक अस्पताल में रक्तदान व पौधारोपण कर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया।
अपने जन्मदिन पर पौधारोपण करते हुए दीपानशु. 

अधिवक्ता पिछले 14 वर्षों से अपने पुत्र के जन्मदिन पर रक्तदान व पौधारोपण करते आ रहें है। जन्मदिन के उपलक्ष में रक्तदान व पौधरोपण पर दीपांशु को आशिर्वाद देने वालों में मां अनिता देवी, भाई कमल कांत, दादा रोहतास सिंह, दादी सोना देवी, चाचा डॉ संजय कुमार, चाची पूजा देवी व छोटी बहन आस्था भी सामिल रही। पौधरोपण के वक्त वहां मौजूद सभी लोगों ने भी शुभ अवसरों पर रक्तदान व पौधरोपण करने का प्रण लिया।
Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें