Rewari News : फेम इंडिया-एशिया पोस्ट में देशभर के 50 लोकप्रिय अधिकारियों में शामिल डीसी यशेन्द्र सिंह

यशेन्द्र सिंह जिला उपायुक्त रेवाड़ी।

ग्राम समाचार न्यूज : रेवाड़ी : हरियाणा में रेवाड़ी के उपायुक्त यशेन्द्र सिंह अपने उत्कृष्ट प्रशासनिक कार्यशैली के लिए जाने जाते है। प्रशासन से जुड़ी किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी को बखूबी निभाने में उन्हें महारत हासिल है। उनकी नजर में कर्म ही सर्वाधिक प्रधान है। देशभर के 724 जिलों में फेम इंडिया-एशिया पोस्ट सर्वे 2020 में विभिन्न स्त्रोतों, प्रबुद्घ लोगों की राय और ग्राउंड एवं मीडिया रिपोर्ट के आधार पर 50 लोकप्रिय जिलाधिकारियों का चयन किया गया जिसमें अपनी लोकप्रियता, सक्रियता, शानदार गवर्नेंस, दूरदर्शिता, उत्कृष्ट सोच, कार्यशैली, छवि, फैसले लेने की क्षमता, जनता से संवाद व व्यवहार कुशलता जैसे मुख्य बिंदुओं पर किए गए आंकलन के आधार पर डीसी यशेन्द्र सिंह शख्सियत श्रेणी में प्रमुख स्थान मिला। फेम इंडिया द्वारा जिलाधीशों को स्टेकहोल्डर सर्वे के आधार पर 50 केटेगरी में बांटा गया और हर कटैगरी से एक प्रमुख लोकप्रिय कलेक्टर को फेम इंडिया के अंक में कटैगरी और वरियता के आधार पर प्रकाशित किया गया है।
2011 बैच के आईएएस यशेन्द्र सिंह हरियाणा में जींद के रहने वाले है। यशेन्द्र सिंह ने पंजाब विश्वविद्यालय से एलएलबी और लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से एलएलएम की पढ़ाई पूरी की। उन्हें सेवा में आने पर शुरूआत में गुरूग्राम के ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट में पोस्टिंग मिली, वहां उन्होंने अनुकरणीय सुधार किया और पहली बार गुरूग्राम नगर में ऑर्गनाईज्ड सिटी बस सर्विस शुरू की। प्रशासनिक सुधार को उन्होंने सार्वजनिक सेवा से जोडक़र अपनी प्रतिबद्घता दिखाई।
यशेन्द्र सिंह ने हरियाणा के रेवाड़ी में सार्वजनिक भागीदारी बढ़ाने की दिशा में उत्कृष्टï कार्य किया है, जिससे रेवाड़ी के प्रशासन को लोकप्रिय और अत्यधिक कुशल बनाया जा सका। फरवरी-2020 में हरियाणा सरकार द्वारा आयोजित सक्षम परीक्षा में रेवाड़ी को रैंक एक हासिल हुआ। इतना ही नहीं उनके नेतृत्व में हरियाणा के सार्वजनिक सेवाएं देने में अंत्योदय सरल में भी रेवाड़ी पहले नंबर पर रहा।
बतौर जिलाधीश यशेन्द्र सिंह ने विधानसभा चुनाव-2019 के दौरान आम जनता को जागरूक करने में अहम भूमिका निभाई और उन्हें बेस्ट परफॉमेंस स्टेट अवार्ड से सम्मानित किया गया। उनकी प्रशासनिक सूझबूझ की वजह से रेवाड़ी में सडक़ हादसों में करीब 40 प्वाइंट की कमी आयी और सेक्स रेसो यानी लिंगानुपात 2016 में 870 थी जो 2019 में बढक़र 919 हो गई है। यशेन्द्र सिंह ने रेवाड़ी जिले में युवाओं में अनुशासन और सेहतमंद जीवन के लिए स्वस्थ नागरिक, स्वस्थ राष्ट, रन फॉर यूथ राष्ट्रीय युवा दिवस मैराथन का आयोजन करवाया, जिसमें करीब 50 हजार से अधिक लोगों ने भाग लिया। यशेन्द्र सिंह की कार्यशैली की बदौलत रेवाड़ी को राष्टï्रीय स्तर पर ग्रामीण स्वच्छता अवार्ड 2019 मिला है। कर्म को पूजा मानने वाले यशेन्द्र सिंह ने कोरोना काल में अपनी जिम्मेदारियों को बेहतर तरीके से अंजाम तक पहुंचाया। डीसी यशेन्द्र सिंह ने 25 हजार प्रवासी मजदूरों के घर वापसी को सुनिश्चित किया और उनके खाने व चिकित्सा आदि की व्यवस्था करवाई। प्रदेश के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य और सीएम मनोहर लाल भी उनके कार्यो की तारीफ कर चुके है।
अक्सर कहा जाता है कि देश में पीएम, राज्य में सीएम और जिले में डीएम के पास जनता के लिए कुछ बेहतर कर पाने की ताकत होती है, यूं तो देश के विकास में सबकी भूमिका होती है, परन्तु देश व राज्य की पूरी मशीनरी विकास संबंधित योजनाओं का जो खाका तैयार करती है, उसका लाभ लोगों तक पहुंचाने की मुख्य जिम्मेदारी जिले के डीसी की होती है। जिलाधिकारी विकास योजनाओं को लाभ जन-जन को मिले यह सुनिश्चित करते है। जिलाधीश को पता होता है कि जिले में कितने संसाधन है और किस हिस्से की क्या जरूरत है, उसी के अनुरूप योजनाएं बनाते है, इससे ही विकास को गति मिलती है।
फेम इंडिया ने देशभर में 50 लोकप्रिय कलेक्टर के विकास और प्रगतिशीलता में दिए गए योगदान को सामने लाने का प्रयत्न किया है। फेम इंडिया ने जिम्मेदार व सकारात्मक मीडिया होने के नाते इस बार देश निर्माण में अपनी बेहतर भूमिका निभा रहे डिस्ट्रक्ट मजिस्टे्रट व डिप्टी कमिश्नरों को श्रेय देने का निर्णय लिया गया था। 
Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें