Rewari News : स्मैम स्कीम के तहत जाटूसाना खंड के लिए कृषि यंत्रों का भौतिक सत्यापन 13 को

 किसानों के कृषि यंत्रों का भौतिक सत्यापन करते हुए कृषि विभाग के अधिकारी. 

ग्राम समाचार न्यूज : रेवाड़ी : कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा स्मैम स्कीम 2019-20 के अंतर्गत किसानों को कृषि यंत्रों पर अनुदान उपलब्ध करवाया जा रहा है। सहायक कृषि अभियंता दिनेश शर्मा ने बताया कि वीरवार किसान भवन रेवाड़ी में रेवाड़ी ब्लॉक के किसानों के कृषि यंत्रों का भौतिक सत्यापन किया गया। उन्होंने बताया कि जिन किसानों ने स्मैम स्कीम 2019-20 के अंतर्गत अपने कृषि यन्त्र 15 जून 2020 तक खरीदकर अपने बिल व अन्य दस्तावेज ऑनलाइन पोर्टल www.agriharyanacrm.com   पर अपलोड किए थे, उनके कृषि यन्त्रों का भौतिक सत्यापन विभाग द्वारा गठित कमेटी द्वारा ब्लॉक स्तर पर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जाटूसाना ब्लॉक के किसानों के कृषि यंत्रों का भौतिक सत्यापन 13 जुलाई को प्रात: 10 बजे खण्ड कृषि अधिकारी जाटूसाना के कार्यालय में किया जाएगा।
कृषि विकास अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि कृषि यंत्रों के भौतिक सत्यापन के बाद राशि  सीधे किसानों के खातों में जमा की जाएगी। इस अवसर पर कृषि विकास अधिकारी सुनील कुमार, कनिष्ठ अभियंता इंजीनियर जोगेन्द्र पाल, खण्ड कृषि अधिकारी रेवाड़ी भागेन्द्र भी उपस्थित रहे।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें