 |
चालान काटते नाजीर |
ग्राम समाचार, पथरगामाः- उपायुक्त गोड्डा भोर सिंह यादव के आदेशानुसार अंचलाधिकारी राजू कमल ने बुधवार को पथरगामा चौंक पर पथरगामा थाना के प्रशिक्षु अवर निरीक्षक विनोद साह के साथ पुलिस बल के सहयोग से मास्क जांच अभियान चलाया।मास्क जांच के दौरान मास्क पहन कर बाहर निकलने की चेतावनी का खिलाफत कर रहे बिना मास्क पहने 40 लोगों का चालान काटकर ₹4000 वसूला गया।वसूले गए रकम को अंचल नजारत में जमा कर दिया गया।बताया गया कि बिना मास्क पहने लोगों से प्रत्येक व्यक्ति ₹100 का चालान काटा गया।मालूम हो कि गत मंगलवार से ही मास्क नहीं पहनने वाले लोगों से चालान काटा जा रहा है।मंगलवार को मास्क के जांच के दौरान वाहन का चेकिंग भी किया गया था तथा बिना मास्क पहने 15 लोगों से जुर्माना वसूला गया था।अंचलाधिकारी ने बताया कि यह मास्क जांच अभियान अभी चलता रहेगा।
-: अमन राज, पथरगामा :-
Editor -
भुपेन्द्र कुमार चौबे
ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com
* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें