Pathargama News: ब्रह्मदेव बने पथरगामा प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष



ग्राम समाचार, पथरगामाः- प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश यादव ने ब्रह्मदेव महतो को पथरगामा प्रखंड कांग्रेस कमेटी का दायित्व सौंपा।ब्रह्मदेव महतो पूर्व प्रखंड अध्यक्ष स्वर्गीय कपिलदेव महतो के भाई हैं।स्वर्गीय कपिलदेव महतो के असामयिक निधन से रिक्त हुए प्रखंड अध्यक्ष के पदभार को तत्काल प्रभाव से निगम भगत को सौंपा गया था।बाद में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार गत 15 दिन पूर्व प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए चुनाव किया जाना था।परंतु कोरोना संक्रमण को देखते हुए बैठक का कोरम पूरा करते हुए सभी प्रखंड अध्यक्ष पद के दावेदारों की सूची ले ली गई थी।ब्रह्मदेव महतो के प्रखंड अध्यक्ष बनाए जाने से कांग्रेसियों में हर्ष की लहर देखी जा रही है।वरिष्ठ कांग्रेसी विजेंद्र विद्रोही, सत्यजीत सिंह बॉबी, विजय तिवारी, गुंजन मिश्रा, डॉ दशरथ ठाकुर आदि ने नव चयनित प्रखंड अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो बधाई देते हुए आशा जताई कि इनके कुशल नेतृत्व में कांग्रेस के संगठन में मजबूती आएगी।
 -: अमन राज, पथरगामा :-
Share on Google Plus

Editor - भुपेन्द्र कुमार चौबे

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें