GoddaNews: ब्रह्मदेव बने पथरगामा तथा सुमीत बने बोआरीजोर के प्रखंड कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष



नियुक्ति पत्र सौपते जिलाध्यक्ष दिनेश यादव 
ग्राम समाचार गोड्डा, ब्यूरो रिपोर्टः- आज 28 जुलाई मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश यादव ने ब्रह्मदेव महतो को पथरगामा प्रखंड कांग्रेस कमेटी का तथा सुमित हेंब्रम को बोआरीजोर प्रखंड कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाते हुए नियुक्ति पत्र सौंपा। ब्रह्मदेव महतो पूर्व प्रखंड अध्यक्ष स्वर्गीय कपिलदेव महतो के भाई हैं।स्वर्गीय कपिलदेव महतो के असामयिक निधन से प्रखंड अध्यक्ष का पद रिक्त था।उधर बोआरजोर के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष की निष्क्रियता के चलते प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा प्रखंड में कांग्रेस के संगठनिक मजबूती प्रदान करने की नियत से सुमित हेंब्रम का चयन किया गया था। मालूम हो कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार कोरोना संक्रमण को देखते हुए बैठक का कोरम पूरा करते हुए सभी प्रखंड अध्यक्ष पद के दावेदारों की सूची ले ली गई थी।ब्रह्मदेव महतो और सुमित हेंब्रम को प्रखंड अध्यक्ष बनाए जाने से कांग्रेसियों में हर्ष की लहर देखी जा रही है।मौके पर जिला कांग्रेस प्रवक्ता राजीव मिश्रा, उपाध्यक्ष जितेंद्र झा, कार्यालय प्रभारी सोनी सिंह, गोड्डा प्रखंड अध्यक्ष विनय ठाकुर, विजय तिवारी, हरी प्रसाद महतो आदि मौजूद थे।
Share on Google Plus

Editor - भुपेन्द्र कुमार चौबे

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें