चालान काटते हुए |
जांच अभियान |
ग्राम समाचार, पथरगामाः- आदि तीसरे दिन भी बिना मास्क पहनकर घूमने वालों पर शिकंजा कसा गया।अंचलाधिकारी राजू कमल के द्वारा चलाए गए मास्क जांच अभियान के तहत गुरुवार को बेवजह पैदल घूमने वाले दुपहिया या तीपहिया चौपहिया वाहन पर सवार बिना मास्क पहने 44 लोगों से 4400 रूपये का चालान काटा गया।मालूम हो कि मंगलवार को 15 लोगों से ₹15000 का चालान काटा गया था और बुधवार को 40 लोगों से ₹4000 का जुर्माना वसूला गया था।अंचला अधिकारी ने बताया कि यह जांच अभियान अभी लगातार चलता रहेगा।
-: अमन राज, पथरगामा :-
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें