Pakur News: जल शक्ति मंत्रालय के सचिव ने वीडियो संवाद के साथ की समीक्षा बैठक

ग्राम समाचार, पाकुड़। जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार के सचिव परमेश्वर अय्यर ने गुरुवार को वीडियो संवाद के माध्यम से संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। मौके पर राज्य स्तर से मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग प्रशांत कुमार, निदेशक स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अबु इमरान एवं जिला स्तर से उपायुक्त कुलदीप चौधरी, उप विकास आयुक्त राम निवास यादव एवं अन्य उपस्थित थे। सचिव ने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। कहा कि लेफ्ट आउट बेनीफेसरी (एलओबी) एवं नो वन लेफ्ट बिहाइंड (एनओएलबी) अंतर्गत निर्मित किए जाने शौचालयों को जुलाई तक पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने जिले में निर्मित सामुदायिक शौचालयों की जानकारी ली। इस पर उपायुक्त ने बताया कि जिले में दो सौ सामुदायिक शौचालयों का निर्माण किया जाना है। इसमें 160 शौचालयों के निर्माण के लिए स्थल चिन्हित कर लिया गया है। तय समय सीमा के अंदर लक्ष्य पूर्ण करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है। सचिव ने सामुदायिक शौचालय निर्माण के लिए होने वाले खर्च की राशि का अधियाचना करने का निर्देश दिया और जरूरी तैयारियों की जानकारी ली। स्थानीय स्तर पर वीडियो संवाद में डीसी, डीडीसी के साथ कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता विभाग सुनिल कुमार, समन्वयक सुमन मिश्रा, रितेश कुमार, मो. इमरान आलम उपस्थित थे।

Share on Google Plus

Editor - रंजीत भगत, पाकुड़

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें