Pakur News: जिले में और दो कोरोना संक्रमित की पुष्टिः उपायुक्त
ग्राम समाचार,पाकुड़। उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने गुरुवार को जिले में दो कोरोना संक्रमित मिलने की पुष्टि की है। कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि होने पर उक्त मरीजों को कोविड – 19 मैनेजमेंट हास्पिटल रिंची, लिट्टीपाड़ा में भर्ती कर दिया गया है। उनका समूचित ईलाज चल रहा है। इनमें पाकुड़ प्रखंड से एक एवं हिरणपुर प्रखंड से एक शामिल है। मिले 02 पॉजिटिव मरीजों में दोनों महिलाएं हैं। पहली महिला सदर प्रखंड पाकुड़ निवासी है। जिनकी उम्र 28 वर्ष है और वह स्वास्थ्य कर्मी है। वहीं, दूसरी महिला हिरणपुर प्रखंड के तोडा़ई कंटेनमेंट जोन निवासी है। जिनकी उम्र 47 वर्ष है। मिले नए दो कोरोना पॉजिटिव मरीजों को मिलाकर जिले में एक्टिव कोरोना मामलों की कुल संख्या 96 है।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें