ग्राम समाचार,पाकुड़। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मिसफीका हसन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया की मुस्लिम महिला विवाह अधिकार संरक्षण विधेयक’ पिछले साल जुलाई में संसद के दोनों सदनों से पारित हुआ था। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इस विधेयक को एक अगस्त, 2019 को मंजूरी दी थी और इसी के साथ यह कानून अमल में आ गया था।
एक अगस्त की तारीख इतिहास में ‘मुस्लिम महिला अधिकार दिवस’ के रूप में दर्ज हो चुकी है। बीजेपी तीन तलाक विरोधी कानून की पहली वर्षगांठ को “मुस्लिम महिला अधिकार दिवस” के तौर पर मना रही है। मुख्य कार्यक्रम का आयोजन 31 जुलाई को भाजपा के केंद्रीय मुख्यालय में किया जाएगा जहां केंद्रीय कानून मंत्री रवि शंकर प्रसाद , महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी और केन्द्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी डिजिटल कांफ्रेंस के जरिये देश के अलग अलग स्थानों से मुस्लिम महिलाओं को सम्बोधित करेंगे। भाजपा के विभिन्न राज्यों के अल्पसंख्यक मोर्चा एवं महिला मोर्चा द्वारा भी देश भर में डिजिटल तरीके से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें