Pakur News: उपायुक्त कुलदीप चौधरी के निर्देश पर एसडीओ ने चलाया वाहन जांच अभियान

ग्राम समाचार, पाकुड़। कोविड - 19 के संक्रमण से बचने को लेकर आगामी 31 जुलाई तक लागू लॉकडाउन का कड़ाई से जिले में अनुपालन कराया जा रहा है। एसडीओ प्रभात कुमार ने पुरानी डीसी ऑफिस के पास वाहन जांच अभियान चलाया। इस क्रम में मोटरसाइकिल में दो लोड, बिना मास्क, बिना हेलमेट पहनकर चलाने वाले लोगों पर भी कार्रवाई की है। यहां तक कि ऑटो में दो से अधिक यात्री ले जा रहे ऑटो को भी जब्त किया गया। एसडीओ ने सरकार द्वारा जारी गाइडलाईन पर ही चलने का अपील कर रहे हैं ताकि किसी को भी परेशानी न हो। उन्होंने कहा लगातार पुलिस हेलमेट पहनकर मोटरसाइकिल चलाने का अपील कर रहे है बावजूद कुछ लोग पालन नहीं कर रहे हैं। बावजूद इसके जिले में दो पहिया वाहनों पर दो लोग बैठे दिख रहे हैं। इसी को देखते हुए उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने पिछले दिनों को जिले में बनाए गए विभिन्न चेक पोस्टों पर सख्ती से दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को लॉक डाउन के नियमों का पालन करने का निर्देश दिया। ऐसे वाहनों पर कार्रवाई करने को कहा।
इसी के बाद जिले में वाहन जांच अभियान चलाया गया जहां दो पहिया वाहनों पर दो लोग सवार थे उन पर कार्रवाई की गई। जिला परिवहन कार्यालय कर्मियों ने वाहनों के दस्तावेज की भी जांच की। पुरानी डीसी मोड़ के पास वाहन जांच अभियान में कार्रवाई करते हुए दो पहिया वाहनों को चालान काटा। मौके पर एसडीओ के साथ एसडीपीओ अशोक कुमार, नगर थाना प्रभारी समेत अन्य पुलिस जवान, परिवहन विभाग के कर्मी आदि उपस्थित थे।

Share on Google Plus

Editor - रंजीत भगत, पाकुड़

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें