Pakur News: हिरणपुर खनन पदाधिकारी व जिला परिवहन पदाधिकारी ने सयुक्त रूप से पत्थर लदे एक ओभर लोड डम्फर को पकड़ा।
ग्राम समाचार,पाकुड़। हिरणपुर थाना क्षेत्र रानीपुर मोड़ के समीप में गुरुवार को खनन पदाधिकारी उत्तम कुमार विश्वास व जिला परिवहन पदाधिकारी राजीव रंजन ने सयुक्त रूप से पत्थर लदे एक ओभर लोड डम्फर को पकड़ा। जिसे स्थानीय थाना को सुपुर्द कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार खनन पदाधिकारी व जिला परिवहन पदाधिकारी ने रानीपुर मोड के समीप हिरणपुर की ओर से आ रहे पत्थर लदे डम्फर संख्या-जे एच 17 के 8910 को रोक कर चालक से पूछताछ किया जिसमे ओभर लोड पाया। पत्थर ओभर लोड व माइनिंग चालान नही पाया गया। डीटीओ ने बताया कि डम्फर में लदे पत्थर की चालान की जाँच करने के बाद ही आवश्यक कार्यवाई की जायेगी।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें