Pakur News: कांटेक्ट ट्रेसिंग अभियान के दौरान मिला 11 और कोरोना पॉजिटिव: उपायुक्त
ग्राम समाचार,पाकुड़। 30 जून को सदर प्रखंड पाकुड़ से मिले कोरोना पॉजिटिव मरीज के कांटेक्ट ट्रेसिंग (संपर्क खोज) में जिला प्रशासन व स्वास्थ्य महकमा जुड़ा हुआ है। कोरोना पॉजिटिव मरीज के कांटेक्ट ट्रेसिंग में कई लोगों को चिन्हित किया गया है।जिनका सैंपल संग्रह किया गया। इनमें से 11 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला है। वहीं, आइटीआइ पाकुड़ में क्वारंटाइन किए गए दो लोगों का भी सैंपल संग्रह किया गया था, जिसका रिपोर्ट भी पॉजिटिव आया है। उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने गुरुवार को इसकी पुष्टि की है। वर्तमान में जिले में एक्टिव कोरोना मामलों की संख्या 24 है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने संबंधित मरीज को कोविड -19 मैनेजमेंट हॉस्पिटल रिंचीं, लिट्टीपाड़ा में भर्ती कर दिया है। जहां चिकित्सकों की टीम द्वारा समुचित इलाज चल रहा है। कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद से ही जिला प्रशासन सभी एतिहादन कदम व गृह मंत्रालय भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों - प्रोटोकॉल का अनुपालन कर रहा है। कोरोना पॉजिटिव मरीज के कांटेक्ट ट्रेसिंग के दौरान कई लोगों का सैंपल स्वास्थ्य विभाग द्वारा संग्रह किया गया। जांच में 11 व्यक्ति का रिपोर्ट गुरुवार को कोरोना पॉजिटिव आया है। जिसका इलाज कोविड -19 मैनेजमेंट हॉस्पिटल में चल रहा है। आगे भी कंटेक्ट ट्रेसिंग जारी है। उपायुक्त ने जिलेवासियों से आग्रह किया है कि कोरोना वायरस के संभाव्य प्रसार को रोकने में जिला प्रशासन का सहयोग करें।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें