Pakur News: एमओआइसी युद्ध स्तर पर करें कोरोना सैंपल संग्रह, बीडीओ करें मानीटरिंग: उपायुक्त

ग्राम समाचार, पाकुड़। समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने कोरोना वायरस (कोविड-19) के सैंपल संग्रह की धीमी रफ्तार को लेकर गुरुवार को सभी प्रखंडों के प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी (एमओआइसी) एवं प्रखंड विकास पदाधिकारियों (बीडीओ) के साथ बैठक की। मौके पर उप विकास आयुक्त राम निवास यादव, अपर समाहर्ता जय किशोर प्रसाद, सिविल सर्जन डा. रामदेव पासवान समेत अन्य उपस्थित थे। उपायुक्त ने जिलों में कोरोना को लेकर हो रहे सैंपल संग्रह की धीमी रफ्तार पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सभी प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी सैंपल संग्रह में तेजी लाएं। उन्होंने प्रखंडवार किए गए सैंपल संग्रह की भी समीक्षा की और जरूरी दिशा निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि योजनाबद्ध तरीके से सैंपल संग्रह करें। उन्होंने फ्रंट लाइन कर्मियों, सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले, जेएसएलपीएस की दीदीओं, सीएचसी में प्रतिदिन आने वाले मरीजों में जिन्हें बुखार-सर्दी की शिकायत हो, कालाजार प्रभावित गांव आदि का सैंपल संग्रह करने को कहा। उपायुक्त ने कहा कि जिन कर्मियों या लोगों का सैंपल संग्रह किया जा रहा हैं। उसे कोरंटाइन करना सुनिश्चित करें, उन्हें गर्वमेंट क्वारंटाइन सेंटर या होम क्वारंटाइन करें। होम क्वारंटाइन के दौरान उसकी निगरानी सुनिश्चित करें उस अवधि में वह क्वारंटाइन रहें। जिनका जांच निगेटिव आएं उन्हें क्वारंटाइन से मुक्त कर दें। उन्होंने कहा कि अगर जांच रिपोर्ट लंबित का ग्राफ बढ़ रहा है तो इससे परेशान होने की जरूरत नहीं है। राज्य सरकार द्वारा इस दिशा में प्रयास किया जा रहा है। हजारीबाग व ओडिसा राज्य के अन्य कई स्थानों पर भी जांच की व्यवस्था के लिए सरकार ने पहल की है। जिले में भी ट्रू नेट मशीन के माध्यम से जांच की जा रही है। उपायुक्त ने कहा कि जिले में फ्रंट लाइन में कार्यरत कर्मियों की जांच प्राथमिकता से ट्रू नेट मशीन में ही करें। ताकि कार्यों का निष्पादन प्रभावित नहीं हो। उपायुक्त ने राज्य व देश स्तर पर संग्रह किए जा रहे प्रतिशत के अनुसार जिले में भी सैंपल संग्रह को बढ़ाने को कहा। वहीं, ट्रू नेट मशीन के तहत जांच के लिए शिफ्ट वार स्वास्थ्य कर्मी प्रतिनियुक्त करने को कहा।उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को इसकी नियमित मानीटरिंग करने को कहा। महेशपुर, पाकुड़ एवं पाकुड़िया बीडीओ को सीमावर्ती क्षेत्रों पर विशेष ध्यान रखने को कहा। वहीं, सिविल सर्जन डा. रामदेव पासवान को समेकित रिपोर्ट प्रतिदिन जिला को समर्पित करने का निर्देश दिया। बैठक में उपायुक्त ने सभी एमओआइसी को निर्देश दिया कि अगर किसी पुरूष-महिला द्वारा सैंपल देने के लिए कोई काल किया जाता है या सीएचसी आकर ऐसी इच्छा व्यक्त करती हैं तो उसका पोजेटिव रिस्पांस (सकारात्मक पहल) करें। इस तरह की कोई शिकायत प्राप्त न हो कि चिकित्सक व मेडिकल टीम द्वारा सैंपल नहीं संग्रह किया गया।उपायुक्त ने सभी बीडीओ को सीमावर्ती राज्यों के बार्डर पर सख्ति बरतने को कहा। बिना वैध पास के जिले में किसी का आगमन न हो इसे सुनिश्चित करें। उन्होंने बाजार हाट व सार्वजनिक स्थानों पर सोशल डिस्टैंसिंग को सुनिश्चित करने। किसी भी धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन नहीं करने को कहा। श्रावण माह है ऐसे में शिवालयों में भीड़ न जुटे इसे भी सुनिश्चित करने को कहा। माइकिंग के माध्यम से दोबारा लोगों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक करने को कहा।

Share on Google Plus

Editor - रंजीत भगत, पाकुड़

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें