ग्राम समाचार, पाकुड़ महेशपुर जैक की मैट्रिक परीक्षा में महेशपुर बाबुपाड़ा निवासी सुजीत कुमार सिंह की पुत्री दीप्सा सिंह ने (459) अंक पाकर पाकुड़ जिले में संयुक्त रुप से दूसरा स्थान प्राप्त की है। दीप्सा सिंह प्लस टू उच्च विद्यालय महेशपुर की छात्रा है। जिला टाॅप टेन की सूची में शामिल होने पर दीप्सा सिंह काफी खुश है। दीप्सा सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, बड़ी बहन तथा दादा- दादी को देती है। आगे पढ़ाई पूरी कर दीप्सा सिंह उच्च विद्यालय की टीचर बनकर समाज में शिक्षा की ज्योति फैलाने का कार्य करने की इच्छा रखती है। वही जैक की मैट्रिक परीक्षा में महेशपुर हाटपाड़ा निवासी सुकांती मंडल की पुत्री बर्नाली मंडल ने (451) अंक लाकर पाकुड़ जिले में नौवां स्थान प्राप्त की है। बर्नाली मंडल प्लस टू उच्च विद्यालय महेशपुर की छात्रा है। जिला टाॅप टेन की सूची में शामिल होने पर बर्नाली मंडल काफी खुश है। इस खुशी के अवसर पर उसकी माता वंदना मंडल तथा पिता सुकांती मंडल ने उसे मिठाई खिलाकर प्रोत्साहित किया। बर्नाली मंडल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, दादा- दादी तथा परिवार वालों को दिया है। आगे पढ़ाई पूरी कर बर्नाली मंडल उच्च विद्यालय की शिक्षिका बनना चाहती है। बर्नाली की इच्छा आगे की पढ़ाई कर शिक्षक बनकर वह समाज में शिक्षा की ज्योति फैलाने का कार्य करने की है।
ग्राम समाचार, देवव्रत कुमार दास महेशपुर

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें