Bindapathar News (Jamtara) पंचायत सचिव विश्वजीत दुबे के स्थानांतरण पर दिया भावभीनी विदाई


ग्राम समाचार बिंदापाथर: नाला प्रखंड के महुलबोना पंचायत के निवर्तमान प्रभारी पंचायत सचिव विश्वजीत दुबे को विदाई दिया व नये पंचायत सचिव दिनेश्वर रजक स्वागत किया गया। महुलबोना पंचायत के मुखिया सीलावंती सोरेन व नाला प्रखंड बीससूत्री अध्यक्ष संतोष भोक्ता ने विश्वजीत दुबे को शाल, डायरी, कलम आदि देकर सम्मानित किया। मुखिया ने कहा कि विश्वजीत दुबे पंचायत सचिव के पद पर रहकर शिकायत की मौका दिए वगैर अच्छी तरह जनता के कार्य की। संतोष भोक्ता ने कहा कि सरकारी कर्मी को स्थानांतरण व पदस्थापना की प्रक्रिया से गुजरना पड़ता ही है। विश्वजीत दुबे ने कहा कि महुलबोना पंचायत के पंचायत प्रतिनिधि व जनता से अपार सहयोग मिला। मौके पर रोजगार सेवक आशिष घोष, बारिण सिंह, प्रवीण सिंह, मोहित सिंह, चक्रधर भोक्ता, रामरंजन बेसरा आदि उपस्थित थे।
हिरेन प्रसाद सिंह, ग्राम समाचार, बिंदापाथर
Share on Google Plus

Editor - रोहित शर्मा, जामताड़ा

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें