Kundahit News (Jamtara) सड़क पर गड्ढे होने से बारिश के कारण आवागमन प्रभावित, लोग परेशान


ग्राम समाचार कुंडहित: गुरुवार को कुंडहित सहित आसपास के क्षेत्र में जोरदार बारिश हुई है। बारिश के वजह से खेत खलिहानो के साथ सड़कों के गड्ढे भी पूरी तरह से जलमग्न हो गए हैं। जिससे सामान्य जनजीवन के साथ-साथ आवागमन भी बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। सुबह से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला देर शाम तक जारी है। पूरे दिन हल्की हल्की बूंदाबांदी के बीच राह लाकर जोरदार बारिश हो रही है। बारिश होने से क्षेत्र के किसान जहां खुश है वहीं आम जनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश का असर बिजली व्यवस्था पर भी देखने को मिल रहा है। वही बारिश ने क्षेत्र के कच्ची सड़कों की हालत काफी खराब कर दी है। बताते चलें कि कई साल के बाद इस वर्ष समय पर और अच्छी बारिश हो रही है जिससे किसान काफी खुश और संतुष्ट दिख रहे हैं। किसानों का कहना है कि इसी तरह समय पर बारिश होती रही तो इस बार धान की बंपर फसल मिल सकेगी। पिछले कई सालों से अनियमित बारिश के कारण क्षेत्र के किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा था। फिलहाल क्षेत्र में पिछले डेढ़ महीने से लगभग नियमित रूप से बारिश का सिलसिला  चल रहा है। गुरुवार को बारिश की वजह से सामान्य जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है।
राहुल देव, ग्राम समाचार, कुंडहित
Share on Google Plus

Editor - रोहित शर्मा, जामताड़ा

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें