फ़ोटो- बागडेहरी थाना
ग्राम समाचार कुंडहित: गुरुवार को गुप्त सूचना के आधार पर बागडेहरी पुलिस ने छापा मारकर 15 लीटर देशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। बागडेहरी थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि गुरुवार को छापामारी के दौरान थाना क्षेत्र के जोकपहाड़ी गांव स्थित बाबू सिंह मुर्मू को उसके घर से 15 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। थाना प्रभारी श्री कुमार ने बताया कि गिरफ्तार बाबू सिंह मुर्मू को न्यायिक अभिरक्षा में जामताड़ा जेल भेज दिया गया है। वही मामले के संबंध में बागडेहरी थाना कांड संख्या 12/2020 के तहत मामला दर्ज किया गया है। बहरहाल बागडेहरी पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध चलाए गए इस अभियान के बाद क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार करने वाले कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

राहुल देव, ग्राम समाचार, कुंडहित

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें