Kundahit News (Jamtara) सोशल डिस्टेंसिंग मार्क बनाकर प्रगति ने किया लोगों को जागरूक


ग्राम समाचार कुंडहित: राज्य में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण की रफ्तार को देखते हुए प्रगति रीजनल सोशल डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन द्वारा जागरूकता गतिविधियों को तेज कर दिया है। इस क्रम में बुधवार को कुंडहित प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर के प्रवेश द्वार पर सोशल डिस्टेंसिंग मार्क बनाया गया। इन मार्को के उपयोग से कार्यालय आने वाले लोगों को एक दूसरे के बीच दूरी बनाए रखने में सहूलियत होगी। संस्था के सचिव विजय कुमार ने बताया प्रगति द्वारा प्रयास किया जा रहा है कि प्रखंड के तमाम सरकारी एवं गैर सरकारी स्थानों पर यथासंभव स्थिति में सोशल डिस्टेंसिंग मार्क बनाया जाए ताकि वहां आने जाने वाले लोगों को सामाजिक दूरी बनाए रखने में मदद मिल सके। उन्होंने बताया कि प्रगति द्वारा अभी तक माइकिंग से प्रचार-प्रसार करके वही मास्क सेनीटाइजर आदि का वितरण करके लोगों को कोरोना के बाबत जागरूक करने का प्रयास किया गया है। प्रगति द्वारा किए जा रहे कार्यों के प्रति कुंडहित के जिला परिषद सदस्य भजहरि मंडल, प्रमुख रोबोनी मुर्मू के अलावा स्थानीय प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मी कर्मियों ने साधुवाद दिया। प्रतिनिधियों ने कहा की अभी जिस रफ़्तार से राज्य में कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है ऐसे में अभी लोगों को और भी सतर्क और सावधान रहने की आवश्यकता है। इस माहौल में प्रगति द्वारा किया जा रहा है यह छोटा सा प्रयास काफी उपयोगी साबित हो सकता है। मौके पर प्रतिनिधिद्वय के अलावे प्रखंड सह अंचल कार्यालय के अबरार अहमद खान, सुबल कुमार शर्मा, रमेश प्रसाद, राजीव देहरी, प्रगति के मोहन मंडल, जय माजी, राजेश बाउरी, राहुल देव बर्मन आदि उपस्थित थे।
राहुल देव, ग्राम समाचार, कुंडहित
Share on Google Plus

Editor - रोहित शर्मा, जामताड़ा

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें