Khaira News (Jamtara) तेजस्विनी परियोजना के तहत महिला सशक्तिकरण पर बात दिवसीय प्रशिक्षण


ग्राम समाचार खैरा: ह्यूमन पीपुल इंडिया और झारखंड महिला विकास समिति द्वारा फतेहपुर प्रखंड अंतर्गत चापुड़िया पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय जानुमडीह में तेजस्विनी परियोजना के तहत सात दिवसीय प्रशिक्षण के छठे दिन फेसिलेटर सिमा कुमारी ने उपस्थित किशोरियों/युवतियों को विस्तृत प्रशिक्षण दियाl प्रशिक्षण के दौरान सिमा कुमारी ने बताया कि यह प्रशिक्षण 17 जुलाई से प्रारंभ किया गया है,जो 24 जुलाई को परिचर्चा के बाद समाप्त किया जाएगा। उन्होंने कहा प्रायः देखने को मिल रहा है कि किशोरियों पर घरेलू हिंसा का शिकार होना एक आम बात सी बन गयी है। इसका मुख्य कारण समाज में महिला को हेय दृष्टि से देखा जानाl उन्होंने कहा यह समाज के लिए हानि कारक है।महिलाओं को शिक्षित होने के साथ-साथ व्यवहार कुशल व आर्थिक स्वावलंबन होना अति आवश्यक है। तेजस्विनी परियोजना के माध्यम से महिला के सशक्तिकरण किया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान किशोरी,युवतियों को प्रशिक्षित कर शपथ दिलाया गया कि 18 वर्ष पूर्ण  नहीं होने तक  शादी नहीं करेंगे,बाल विवाह ,दहेज प्रथा,को हर हाल में रोकेंने सहित विभिन्न प्रकार से किये जा रहे नारी शोषन को रोकने के लिए शपथ दिलाया गया। मौके पर गुरुवार छठे दिन फेसिलिटीर शांति देवी, सुनीता देवी, बेबी कुमारी, शेम्पू कुमारी, सावित्री कुमारी, रेणुका कुमारी, अर्चना कुमारी, अनिता देवी, ठुम्पी कुमारी,एलवती, एलेनती हेम्ब्रोम, सुगिया कुमारी,उर्मिला कुमारी, संगीता कुमारी, सेफली मुर्मु सहित विभिन्न किशोरीयां व युवतीयां उपस्थित थी। प्रशिक्षिण के दौरान मास्क का उपयोग कर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कार्यक्रम चलाया जा रहा है।
                            विवेक आनंद, ग्राम समाचार,खैरा
Share on Google Plus

Editor - रोहित शर्मा, जामताड़ा

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें