ग्राम समाचार गोड्डा, ब्यूरो रिपोर्ट:- आज दिनांक 16.07.2020 को उपायुक्त गोड्डा भोर सिंह यादव एवं पुलिस अधीक्षक गोड्डा वाईएस रमेश के संयुक्त निर्देशानुसार अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा संजय पीएम कुजूर एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गोड्डा अरविंद कुमार सिंह एवं नगर थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह के द्वारा वाहनों की चेकिंग की गई।जांच में मुख्य रूप मास्क नही पहनने वालों को जांच किया गया एवं मास्क नहीं पहनने वालों को दंडित भी किया गया।जांच के दौरान चालकों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने का सख्त निर्देश दिया गया, साथ ही वाहन संबंधित अन्य कागजात यथाशीघ्र बनवाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। यह अभियान कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिले में अनावश्यक रूप से घूमने वाले एवं मास्क नहीं पहनने वाले लोगों के लिए चलाई गई है। अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा संजय पीएम कुजूर एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गोड्डा अरविंद कुमार सिंह के द्वारा लोगों को मास्क पहनने के लिए जागरूक किया गया।साथ ही साथ कोरोना वायरस से संबंधित अहम जानकारियां प्रदान की गई।उनके द्वारा कोरोना वायरस के बचाव के लिए घरों में रहें सुरक्षित रहने के संदेश दिए। उनके द्वारा बताया गया कि जिले में यातायात के नियमों का पालन सभी जिलावासियों के द्वारा किए जाएं। यह आपकी सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है। यातायात के नियमों का पालन के दौरान हेलमेट अवश्य पहनें।
GoddaNews: उपायुक्त और एसपी के संयुक्त आदेशानुसार नगर थाना ने चलाया वाहन जांच अभियान

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें